Wednesday, December, 03,2025

चक्रवात 'दित्वा': पीएम मोदी की श्रीलंका के राष्ट्रपति से बातचीत

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से टेलीफोन पर बातचीत की और चक्रवात 'दित्वा' से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए भारत की ओर से निरंतर सहायता का आश्वासन दिया। मोदी ने श्रीलंका में हुई भारी तबाही और जान-माल के नुकसान पर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि भारत संकट की इस घड़ी में श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा है। आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति दिसानायके ने भारत द्वारा राहत सामग्री और बचाव दल तुरंत भेजने पर आभार जताया और कहा कि भारत की तेज और प्रभावी प्रतिक्रिया से प्रभावित क्षेत्रों में मदद तेजी से पहुंच रही है।

मोदी ने आश्वासन दिया कि भारत 'ऑपरेशन सागर बंधु' के तहत समर्थन जारी रखेगा और 'महासागर विजन' तथा 'फर्स्ट रेस्पॉन्डर' की नीति के तहत श्रीलंका को सभी तरह की आवश्यक सहायता प्रदान करता रहेगा, ताकि सार्वजनिक सेवाएं बहाल हों और लोगों की आजीविका सुरक्षित हो सके। दोनों नेताओं ने भविष्य में भी करीबी संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह आए चक्रवात 'दित्वा' ने श्रीलंका में भीषण तबाही मचाई, जिससे 316,366 परिवारों के 11 लाख 51 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए। बाढ़ और भूस्खलन में अब तक 366 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 367 लोग लापता हैं।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery