Wednesday, December, 03,2025

पीएम मोदी से मिले सीएम

नई दिल्ली/जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को अपने दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें आगामी 'प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन' में शामिल होने का निमंत्रण दिया। हालांकि पीएम मोदी ने संसदीय व्यस्तताओं के चलते कार्यक्रम में उपस्थित होना संभव नहीं बताया, लेकिन सम्मेलन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। सीएम ने प्रधानमंत्री को प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास के रोडमैप और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री शर्मा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और केंद्रीय पशुपालन एवं पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह से भी शिष्टाचार भेंट की। इन बैठकों में राजस्थान की आर्थिक प्रगति, चिकित्सा सुधार, सहकारिता, पंचायती राज संस्थाओं की सुदृढ़ता और किसानों-पशुपालकों से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राजस्थान तीव्र गति से प्रगति कर रहा है और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन और आगामी वर्षगांठ कार्यक्रमों से पहले राज्य केंद्र समन्वय को और मजबूत करता दिखाई देता है।

कोटा में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का होगा शिलान्यास

सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर 11 से 25 दिसंबर तक चलने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रमों की तैयारियां अंतिम चरण में है। लगभग 35 हजार करोड़ रुपए की नई परियोजनाओं के शिलान्यास की संभावना जताई जा रही है। ऊर्जा, मेडिकल एंड हेल्थ, इन्फ्रास्ट्रक्चर और शहरी विकास से संबंधित परियोजनाएं इस पैकेज में शामिल होगी। यदि इसी दौरान कोटा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का
शिलान्यास तय होता है, तो उसी मंच से कई अन्य परियोजनाओं के सामूहिक लोकार्पण की भी संभावना है। इस कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री मोदी से समय लेने का प्रयास जारी है।

विस्तार और फेरबदल की अटकलें थमीं, उत्सुकता बरकरार

मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के बाद मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल की चर्चाओं को फिलहाल विराम मिलता दिख रहा है। संकेत मिल रहे हैं कि निकट भविष्य में कैबिनेट में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बावजूद भाजपा नेताओं और मंत्रियों में उत्सुकता बनी हुई है, जबकि फलौदी सट्टा बाजार में भी इस मुद्दे पर चर्चाएं सक्रिय हैं। हालांकि अब तक मंत्रियों के इस्तीफे या फेरबदल को लेकर सरकार की ओर से कोई संकेत नहीं मिला है।

कई निवेश नीतियों पर मुहर संभव

भजनलाल सरकार की कैबिनेट बैठक बुधवार दोपहर 3 बजे तथा मंत्रिपरिषद बैठक शाम 4 बजे होगी। एजेंडा अभी आधिकारिक रूप से जारी नहीं हुआ है, लेकिन जन विश्वास विधेयक के प्रारूप को मंजूरी मिलने की संभावना है। साथ ही RIPS-2024, UDH पॉलिसी, RIICO डायरेक्ट लैंड अलॉटमेंट स्कीम, GCC पॉलिसी 2025, लॉजिस्टिक्स, टेक्सटाइल एंड अपैरल, डेटा सेंटर 2025 और MSME पॉलिसी 2025 जैसी निवेश-अनुकूल नीतियों पर भी मुहर लग सकती है। इनकी लॉन्चिंग सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त प्रवासी राजस्थानी दिवस से पहले उद्योगों को रियायत, भू-आवंटन, ऊर्जा संयंत्रों के लिए भूमि और सेवा नियम संशोधन पर भी निर्णय संभव है। ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) पॉलिसी का प्रारूप भी कैबिनेट में रखा जा सकता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery