Wednesday, December, 03,2025

MLA-MP को टास्क, जयपुर से जाएंगे 8 हजार कार्यकर्ता

जयपुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली विशाल रैली की तैयारियों में राजस्थान कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस रैली में राजस्थान से 50 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। अकेले जयपुर शहर से 8 हजार कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जल्द ही सभी विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाकर रैली की अंतिम रणनीति तय करेंगे। प्रदेश नेतृत्व ने सभी विधायकों सांसदों को सख्त निर्देश दिए हैं कि 5 और 6 दिसंबर को वे अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन करें और तय टारगेट के अनुसार भीड़ की जानकारी तुरंत भेजें।

डोटासरा ने सांसदों से भी अपने-अपने जिलों से कितने लोग दिल्ली ले जा रहे हैं, इसका डेटा भेजने के निर्देश दिए है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मंगलवार को जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें जयपुर शहर प्रभारी एवं विधायक रोहित बोहरा, शहर अध्यक्ष आर. आर. तिवाड़ी, विधायक अमीन कागजी, पूर्व विधायक गंगा देवी और समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष अर्चना शर्मा सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery