Wednesday, December, 03,2025

चंद्रयान-मंगलयान मॉडल ने बढ़ाई छात्रों की साइंस क्यूरियोसिटी

कोटा: राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय (आरटीयू) में आयोजित इसरो की तीन दिवसीय 'विक्रम साराभाई अंतरिक्ष प्रदर्शनी' छात्रों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र बनी हुई है। चंद्रयान और मंगलयान के मॉडल, रॉकेट-रोवर के प्रोटोटाइप, उपग्रह तकनीक और इसरो की विशेष स्पेस साइंस बस विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति गहरी जिज्ञासा जगा रही है। मंगलवार को बड़ी संख्या में स्कूली छात्र और कॉलेज स्टूडेंट्स प्रदर्शनी में पहुंचे। प्रदर्शनी का उद्घाटन सोमवार को कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा ने किया, जबकि कुलपति प्रो. निमित चौधरी ने अध्यक्षता की। इसरो वैज्ञानिक नेहा गौर मिश्रा, डॉ. एस.पी. व्यास, प्रो. दिनेश बिड़ला और रजिस्ट्रार भावना शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (एसएसी), अहमदाबाद के सहयोग से आयोजित यह प्रदर्शनी 3 दिसंबर तक चलेगी।

इसरो वैज्ञानिकों से सीधे संवाद

छात्रों को मिशन प्रदर्शनी, थीम-आधारित फिल्म स्क्रीनिंग और तकनीकी मॉडल्स के माध्यम से भारत की अंतरिक्ष क्षमताओं को समझने का मौका मिल रहा है। साथ ही, स्टूडेंट्स को इसरो वैज्ञानिकों से सीधे संवाद करने और अंतरिक्ष मिशनों की गहराई से जानकारी जानने का अवसर भी मिल रहा है। इस प्रदर्शनी में अब तक 60 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों के 6000 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया है।

स्पेस साइंस बस विशेष आकर्षण का केंद्र

प्रदर्शनी में स्पेस साइंस बस विशेष आकर्षण का केंद्र बनी है, जिसमें चंद्रयान, मंगलयान, लॉन्चपैड मॉडल, रॅरॉकेट प्रक्षेपण तकनीक, रडार प्रणाली और कई उपग्रह प्रौद्योगिकियों को इंटरैक्टिव तरीके से प्रदर्शित किया गया है। चार प्रदर्शनी हॉल में रेंरॅकिट, रोवर, सैटेलाइट और इसरो के विभिन्न सफल मिशनों की विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों को प्रेरित कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रदर्शनी ने छात्रों में अंतरिक्ष विज्ञान और शोध के प्रति नई ऊर्जा और रुचि उत्पन्न की है, जिससे भविष्य में अंतरिक्ष क्षेत्र में युवा प्रतिभाओं की भागीदारी और बढ़ने की उम्मीद है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery