Saturday, June, 27,2026

विकसित भारत में AI की बड़ी भूमिका: मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई) का जिम्मेदारीपूर्ण और समावेशी उपयोग भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। एआई केवल उद्योगों को नया स्वरूप ही नहीं दे रहा, बल्कि उत्पादकता बढ़ाने, नवाचार को प्रोत्साहित करने के नए अवसर भी उपलब्ध करा रहा है। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) की ओर से आयोजित दो दिवसीय 'एआई इनोवेशन समिट' को भेजे अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि तकनीकी प्रगति के कारण लेखांकन और वित्तीय पेशे में तेजी से बदलाव आ रहे हैं। एआई आधारित उपकरणों का यदि जिम्मेदारी और मानवीय विवेक के साथ उपयोग किया जाए तो वे कार्यकुशलता बढ़ाने, नियामकीय अनुपालन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

सीए पेशे की ईमानदारी-विश्वसनीयता सर्वोपरि

प्रधानमंत्री मोदी ने देश की आर्थिक प्रगति में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) समुदाय के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि एआई के इस नए दौर में भी सीए पेशे की ईमानदारी, पारदर्शिता और विश्वसनीयता सर्वोपरि रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सीए समुदाय वित्तीय क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्टता का नेतृत्व करते हुए विकसित भारत के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाता रहेगा। उल्लेखनीय है कि संसद के एक अधिनियम के तहत स्थापित आईसीएआई के देशभर में पांच लाख से अधिक सदस्य हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery