Saturday, June, 27,2026

सड़क जाम कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

उदयपुर: जिले के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गोवंश का आधा जला हुआ शव मिलने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए और विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने गीतांजलि अस्पताल रोड स्थित नेला तालाब के पास सड़क जाम कर नारेबाजी करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। करीब डेढ़ घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान यातायात भी प्रभावित रहा।

सूचना पर गोवर्धन विलास थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह चारण पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने घटना की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की जल्द पहचान करने तथा उनके
विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। पुलिस अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी तथा दो दिन के भीतर तथ्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि तय समय में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।

जय श्रीकाली कल्याण शक्तिपीठ के गादीपति ने की निंदा

जय श्रीकाली कल्याण शक्तिपीठ के गादीपति डॉ. हेमंत जोशी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार के अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर गोवंश की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने तथा दोषियों को कानून के अनुसार दंडित करने की मांग की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery