Saturday, June, 27,2026

जयपुराइट्स के लिए खुला श्री भोग का एक और पसंदीदा फूड डेस्टिनेशन

जयपुर: शहर में अपने विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए श्री भोग ने शुक्रवार को वैशाली नगर के गांधी पथ स्थित गिरनार कॉलोनी में अपने तीसरे आउटलेट का शुभारंभ किया। इस मौके पर समाज सेवा, राजनीति, व्यापार जगत और मीडिया से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ रहे। राजस्थान राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, राजस्थान सरकार के गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेदम तथा डॉ. जगदीश चंद्र विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में आशु बजाज ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों ने फीता काटकर नए आउटलेट का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने श्री भोग प्रबंधन को नए आउटलेट के लिए शुभकामनाएं देते हुए भारतीय पारंपरिक स्वाद, गुणवत्तापूर्ण उत्पादों और ग्राहक केंद्रित आतिथ्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि यह आउटलेट वैशाली नगर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए पसंदीदा फूड डेस्टिनेशन बनेगा। श्री भोग प्रबंधन ने बताया कि इस नए आउटलेट में आधुनिक और आकर्षक माहौल के साथ तैयार किए गए इस आउटलेट में पारंपरिक भारतीय मिठाइयों, नमकीन, स्नैक्स और विशेष व्यंजनों को विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। सभी उत्पाद गुणवत्ता, ताजगी और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए तैयार किए जाते हैं। जयपुर के तेजी से विकसित हो रहे आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्र में स्थित यह आउटलेट परिवारों के साथ-साथ पारंपरिक भारतीय स्वाद पसंद करने वाले लोगों की जरूरतों को पूरा करेगा।

ये रहे कार्यक्रम में मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा नेता सरदार अजय पाल सिंह, पूर्व राज्य मंत्री राजीव अरोड़ा, दैनिक भास्कर के नेशनल एडिटर एल. पी. पंत, फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के वाइस प्रेसिडेंट एवं साइसम मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर साई गिरिधर सहित उनके परिजन, व्यावसायिक सहयोगी, शुभचिंतक और अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे। सभी ने श्री भोग की गुणवत्ता, स्वच्छता और ग्राहक संतुष्टि के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए नए आउटलेट की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। श्री भोग प्रबंधन ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए ग्राहकों को प्रामाणिक भारतीय स्वाद, उत्कृष्ट आतिथ्य और यादगार भोजन अनुभव उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery