Saturday, June, 27,2026

सीएस ने संपर्क पोर्टल का निरीक्षण कर की समीक्षा

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शुक्रवार को राजस्थान संपर्क पोर्टल (181) कॉल सेंटर का निरीक्षण कर राजस्थान संपर्क 2.0 के तहत विकसित की जा रही नई तकनीकों और शिकायत निस्तारण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने साइबर फ्रॉड से प्रभावित नागरिकों से सीधे बातचीत कर उनकी शिकायतों की प्रगति जानी तथा संबंधित विभागों को मामलों का त्वरित और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए, ताकि पीड़ितों को जल्द राहत मिल सके। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर देते हुए शिकायतों के प्रभावी समाधान की आवश्यकता बताई।

30 जून को केंद्रीय सचिव करेंगे पोर्टल का अवलोकन

बैठक में बताया गया कि राजस्थान संपर्क पोर्टल की कार्यप्रणाली, तकनीकी नवाचारों और शिकायत निस्तारण प्रणाली का अवलोकन करने के लिए 30 जून को केंद्र सरकार के सचिवों का दौरा प्रस्तावित है। मुख्य सचिव ने सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान संपर्क पोर्टल को राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल काउंसिल ऑफ ई-गवर्नेस के अंतर्गत उत्कृष्ट गवर्नेस मॉडल के रूप में भी प्रस्तुत किया जाएगा।

शिकायत निस्तारण में एआई का करें उपयोग

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के वर्गीकरण, रूट कॉज एनालिसिस, रियल-टाइम मॉनिटरिंग तथा डेटा आधारित निर्णय प्रक्रिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का अधिक प्रभावी उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि तकनीक के माध्यम से शिकायत निवारण प्रणाली को अधिक स्मार्ट, पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बनाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि आगामी समीक्षा बैठकों में भ्रष्टाचार, साइबर अपराध तथा महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों की अलग से निगरानी की जाएगी। मुख्य सचिव ने अधिकारियों और कॉल सेंटर कार्मिकों के नियमित प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास पर जोर देते हुए कहा कि बदलती तकनीकों के अनुरूप दक्षता का निरंतर उन्नयन आवश्यक है। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण के बाद नागरिकों से प्राप्त फीडबैक और संतुष्टि स्तर की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।

राजस्थान संपर्क 2.0 के नवाचारों की हुई समीक्षा

बैठक में संपर्क 2.0 के तहत विकसित की जा रही नई तकनीक, एआई आधारित नवाचार, रियल-टाइम शिकायत मॉनिटरिंग, नागरिक संतुष्टि मूल्यांकन प्रणाली तथा शिकायत निवारण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर राजस्थान संपर्क पोर्टल एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery