Sunday, May, 17,2026

मंधारे ने जो सवाल बताए... परीक्षा में हूबहू वही आए

नई दिल्ली: नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने पुणे की एक और प्रोफेसर को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इस मामले में सीबीआई ने यह 9वीं गिरफ्तारी की है। पुणे की बॉटनी की प्रोफेसर मनीषा गुरुनाथ मंधारे को गिरफ्तार किया गया है। उन पर आरोप हैं कि उन्होंने नीट अभ्यर्थियों को बॉटनी और जूलॉजी के सवाल लिखवाए थे। मंधारे को एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा में एक्सपर्ट के तौर पर नियुक्त किया था, इसी वजह से उसकी बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्न पत्रों तक पूरी पहुंच थी। इसके अलावा मामला का कथित सरगना पी.वी. कुलकर्णी भी एनटीए के एक्सपर्ट के तौर पर काम कर रहा था, जिसे सीबीआई ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था।

सीबीआई के अनुसार, मनीषा गुरुनाथ मंधारे ने अप्रैल 2026 में पुणे की मनीषा वाघमारे के जरिए कई नीट अभ्यर्थियों को जोड़ा था। पुलिस मनीषा वाघमारे को पहले ही 14 मई को गिरफ्तार कर चुकी है। मंधारे अपने पुणे स्थित घर पर छात्रों के लिए खास कोचिंग क्लासेज चलाती थी। इन क्लासेज में उसने बॉटनी और जूलॉजी के कई संभावित सवाल छात्रों को बताए और टिक करवाए। अधिकांश सवाल 3 मई को नीट परीक्षा के पेपर से पूरी तरह मेल खाते थे। मंधारे और वाघमारे ने छात्रों और उनके पेरेंट्स से लीक पेपर देने के बदले लाखों रुपए लिए।

कुलकर्णी व वाघमारे को 10 दिन की CBI हिरासत में भेजा

दिल्ली की एक अदालत ने नीट प्रश्न पत्र लीक मामले के कथित सरगना पी.वी. कुलकर्णी और एक अन्य आरोपी मनीषा वाघमारे को शनिवार को 10 दिन के लिए सीबीआई हिरासत में भेज दिया। वहीं, केंद्र सरकार ने एनटीए में दो संयुक्त सचिवों और दो संयुक्त निदेशकों की नियुक्ति की है। भारतीय सांख्यिकी सेवा की 1998 बैच की अधिकारी अनुजा बापट और भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क एवं अप्रत्यक्ष कर) की 2004 बैच की अधिकारी रुचिता विज पांच साल के लिए एनटीए में संयुक्त सचिव होंगी। भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी आकाश जैन और भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा के अधिकारी आदित्य राजेंद्र भोजगड़िया को एनटीए में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery