Tuesday, July, 21,2026

मानसून बना मुसीबतः बादल फटे, भूस्खलन हुआ... पहाड़ टूटे

नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता ने उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भारी तबाही मचा दी है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और नगालैंड में बादल फटने, अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में 17 से ज्यादा लोगों की जान गई है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ, जहां वर्षाजनित हादसों में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं। पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के लोअर मुराह गांव में रविवार तड़के भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से एक मकान मलबे में दब गया। हादसे के समय घर में आठ लोग मौजूद थे। बचाव दल ने दो साल के मासूम समेत पांच लोगों के शव बरामद कर लिए हैं, जबकि अन्य की तलाश जारी है। सुरनकोट और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश से नदियां और नाले उफान पर आ गाए। कई मकान क्षतिग्रस्त हुए और सड़कों पर मलबा आने से राहत कार्य प्रभावित हुआ। राजौरी में भी अचानक आई बाढ़ से निचले इलाकों में पानी भर गया और कई वाहन बह गए। मौसम विभाग ने उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में अगले छह-सात दिनों तक मानसून सक्रिय रहने का अनुमान जताया है।

अमरनाथ यात्रा पर असर

किश्तवाड़ के सुर्नू क्षेत्र में बादल फटने से घरों और खेतों को नुकसान पहुंचा। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में राहत कार्य शुरू कर दिया है। खराब मौसम को देखते हुए अमरनाथ यात्रा भी प्रभावित हुई है। पहलगाम और बालटाल मार्गों से श्रद्धालुओं की आगे की यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है।

नगालैंड: मलबे से निकाले शव

नगालैंड के मोन जिले में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन ने भारी नुकसान पहुंचाया। एनडीआरएफ की टीमों ने मलबे से 4 शव बरामद किए हैं। कई लोगों के अब भी फंसे होने की आशंका है। भूस्खलन के - कारण सड़कें बाधित हो गई और कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रशासन और राहत एजेंसियां युद्ध स्तर पर बचाव कार्य में जुटी हैं।

राजस्थान में मानसून फिर मेहरबान, बारिश का दौर शुरू

बेधड़क, जयपुर। राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार रविवार से राज्य में बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। इसकी शुरुआत पूर्वी राजस्थान के जयपुर, कोटा, भरतपुर और अजमेर संभाग से हुई है, जबकि सोमवार से पश्चिमी राजस्थान में भी मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने 21 से 25 जुलाई के बीच पूर्वी राजस्थान के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान जयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग में वर्षा की गतिविधियां जारी रहेंगी। वहीं, 22 और 23 जुलाई को कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिन तक राज्य के कुछ हिस्सों में मानसून कमजोर रह सकता है, लेकिन इसके बाद बारिश का दायरा बढ़ेगा। पश्चिमी राजस्थान में भी 22 से 28 जुलाई के बीच मानसून सक्रिय होने के संकेत हैं। जोधपुर और बीकानेर संभाग में अच्छी बारिश से किसानों को खरीफ फसलों के लिए राहत मिलने की उम्मीद है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery