Thursday, April, 17,2025

सैन्य अंतरिक्ष नीति होगी तैयार: चौहान

नई दिल्ली: प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने सोमवार को कहा कि भारत एक सैन्य अंतरिक्ष सिद्धांत पर काम कर रहा है, जिसे दो से तीन महीने में सामने लाए जाने की संभावना है।

सीडीएस ने यहां भारतीय रक्षा अंतरिक्ष संगोष्ठी के तीसरे संस्करण में अपने उद्घाटन भाषण में हाल के वर्षों में देश द्वारा अंतरिक्ष क्षेत्र में किए गए सुधारों और रक्षा अंतरिक्ष एजेंसी के कार्यों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रीय सैन्य अंतरिक्ष नीति पर भी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मानवता ऐसे युग के मुहाने पर खड़ी है, जहां अंतरिक्ष क्षेत्र युद्ध के एक नए मैदान के रूप में उभर रहा है। हम भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और निजी क्षेत्र के साथ साझेदारी में खुफिया जानकारी, निगरानी और टोही उद्देश्यों के लिए 52 से अधिक उपग्रहों को प्रक्षेपित करने जा रहे हैं। जिनमें से 31 उपग्रह निजी क्षेत्र द्वारा निर्मित किए जाएंगे।

रक्षा अंतरिक्ष एजेंसी भविष्य के लिए खुद को तैयार करने के लिए एक एकीकृत उपग्रह संचार ग्रिड पर काम कर रही है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए संभावित खतरों की पहचान करने के वास्ते सैन्य अंतरिक्ष अभियान महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि ये खतरे राज्य द्वारा प्रायोजित या राज्य से इतर तत्वों से उत्पन्न हो सकते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery