Thursday, April, 17,2025

BJP को 2,243 करोड़ का चंदा मिला

नई दिल्ली: भाजपा को वित्त वर्ष 2023-24 में सबसे अधिक 2,243 करोड़ रुपए से अधिक का चंदा मिला है जो राष्ट्रीय राजनीतिक दलों में सर्वाधिक है। कांग्रेस 281.48 करोड़ रुपये के चंदे के साथ दूसरे स्थान पर रही, जो भाजपा से काफी नीचे है।

चुनाव से संबंधित एक संगठन 'एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स' (एडीआर) ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है। यह रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को सौंपे गये आंकड़ों पर आधारित है, इन आंकड़ों में 20 हजार रुपए से अधिक के राजनीतिक चंदे के बारे में जानकारी दी गई है।

राष्ट्रीय दलों को प्राप्त कुल घोषित चंदे की राशि 2,544.28 करोड़ रुपए है, जो 12,547 दानदाताओं से प्राप्त हुआ है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 199 प्रतिशत अधिक है। आम आदमी पार्टी (आप), माकपा और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीईपी) ने कम राशि की जानकारी दी, जबकि बसपा ने एक बार फिर 20,000 रुपए की सीमा से ऊपर शून्य दान की घोषणा की, जो पिछले 18 वर्षों से इसके दाखिल किए गए आंकड़ों के अनुरूप है।

भाजपा को मिलने वाला चंदा वित्त वर्ष 2022-23 के 719.858 करोड़ रुपए से बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 2,243.94 करोड़ रुपए हो गया, जो 211.72 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसी तरह, कांग्रेस को मिलने वाला चंदा वित्त वर्ष 2022-23 में 79.924 करोड़ रुपए से बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 281.48 करोड़ रुपए हो गया, जो 25 2.18 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery