Saturday, April, 25,2026

14 साल बाद 'आप' में भूचाल 7 राज्यसभा सांसदों ने छोड़ा साथ

नई दिल्ली: करीब 14 साल पहले भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से उभरी आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब उसके सात राज्यसभा सांसद पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। दल-बदल करने वाले नेताओं में राघव चड्डा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल के हैं। इनके अलावा हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता और विक्रमजीत सिंह साहनी भी इस समूह में शामिल बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि आप के 10 राज्यसभा सांसदों में से सात के इस कदम से पार्टी की आंतरिक एकता पर सवाल खड़े हो गए हैं। आप के सात सांसदों के पाला बदलकर भाजपा में शामिल होने के साथ ही एनडीए राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत से अब भी 18 सदस्य दूर है, जबकि भाजपा सदन में साधारण बहुमत से महज 10 सांसद पीछे है।

भाजपा अध्यक्ष ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

शुक्रवार शाम आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्डा ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इसके बाद भाजपा के मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्हें भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन ने औपचारिक रूप से सदस्यता दिलाई। आप ने 2012 में दिल्ली में
भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से जन्म लेकर 2013, 2015 और 2020 में लगातार तीन बार सत्ता हासिल की थी और बाद में पंजाब में भी सरकार बनाई। हालांकि समय के साथ नेतृत्व और नीतियों को लेकर मतभेद उभरते रहे, जिससे कई वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़ चुके हैं।

अब आप में सिर्फ छह सांसद रह गए

वर्तमान में संसद में आप के केवल छह सदस्य रह गए हैं, जिनमें तीन लोकसभा और तीन राज्यसभा सांसद शामिल है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब पार्टी 2027 में गुजरात, गोवा और पंजाब के विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रही है।

नितिन नवीन ने किया स्वागत

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने 'एक्स' पर लिखा कि पार्टी मुख्यालय में राघव चड्डा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल का भाजपा परिवार में स्वागत किया गया। उन्होंने हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, विक्रमजीत सिंह साहनी और राजेंद्र गुप्ता को भी पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य की दिशा में काम करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery