Saturday, April, 25,2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार बन रहा है डेयरी विकासः भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डेयरी क्षेत्र को ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार बताते हुए अधिकाधिक पशुपालकों को इससे जोड़ने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि डेयरी क्षेत्र राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है और इसे और सशक्त बनाने के लिए नवाचार एवं प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है।

सीएम ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन की प्रगति, विस्तार एवं विभिन्न योजनाओं को अनुपालना के लिए उच्वस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। अधिकारियों को सरस उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखते हुए उनकी बेहतर मार्केटिंग के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने और नए डेयरी बूथ स्थापित करने के निर्देश दिए गए। सीमावर्ती क्षेत्रों में दुग्ध संकलन बढ़ाने तथा नए क्षेत्रों में सरस के विस्तार पर भी जोर दिया गया। वहीं सीएम ने कलक्ट्रेट सहित राजकीय कार्यालयों की कैंटीन में राजीविका के माध्यम से सरस स्मार्ट पार्लर संचालित करने के साथ-साथ समस्त राजकीय अस्पतालों, रोडवेज बस स्टैंडों एवं पर्यटन विकास निगम की होटलों में सरस स्मार्ट प्लाजा एवं पार्लर संचालन की दिशा में प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने मिलावट रोकने और गुणवत्ता नियंत्रण के लिए मजबूत निगरानी तंत्र विकसित करने पर जोर दिया।

राज्य सरकार दुग्ध उत्पादकों और उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना पशुपालकों के लिए आर्थिक सहारा बन रही है। वहीं सरस के शुद्ध और सुलभ उत्पाद आमजन के बीच भरोसेमंद विकल्प हैं। बैठक में सरस ब्रांड के विस्तार के तहत सरस स्मार्ट, सरस कैफे और सरस सिग्नेबर प्लाजा जैसे आधुनिक आउटलेट्स स्थापित करने की योजना पर चर्चा हुई।

संभाग मुख्यालयों पर खोले जाएं राजसखी स्टोर्स

मुख्खामंत्री भजनलाल शर्मा ने राजीविका के स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की आर्थिक मजबूती, ग्रामीण महिलाओं के सशक्तीकरण के साथ ही आजीविका संवर्धन के कार्यों को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एसएचजी के उत्पादों की उपखंड एवं जिलेवार सूची बनाकर इनके विक्रय की ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। सीएम ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में राजस्थान ग्रामीण आजीविका परिषद की बैठक ली। उन्होंने कहा कि गांव की महिलाओं का आर्थिक विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए एसएचजी के उत्पादों को राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़कर बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने उत्पादों की क्वालिटी, पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, जिससे बिक्री में भी बढ़ोतरी हो सके।

पीयूष गोयल ने किए मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल शुक्रवार को मेहंदीपुर बालाजी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बालाजी महाराज, भैरव बाबा और प्रेतराज सरकार के दरबार में पूजा-अर्चना कर देश की समृद्धि की कामना की। मंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत किया गया और धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। गोयल ने कहा कि इस पावन स्थल पर आकर उन्हें शांति और सुकून मिलता है। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

भजनलाल शर्मा हैं सर्वोत्तम मुख्यमंत्रीः डॉ. राधामोहन

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने सीएम भजनलाल शर्मा की खुलकर प्रशंसा की और 'सर्वोत्तम मुख्यमंत्री बताया। मुख्यमंत्री की अगुवाई में राज्य सरकार शानदार कार्य कर रही है और उनकी कार्यशैली पूरी तरह पारदर्शी और अनहितकारी है। अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पर कोई दाग नहीं है, वे सहज, सरल और कार्यकर्ता का सम्मान करने वाले व्यक्तित्व के धनी है। उन्होंने कहा कि उनकी सोच राजस्थान की एक विकसित राज्य बनाने की है और उनके नेतृत्व में हर पांच साल में सरकार बदलने का मिथक भी टूटेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery