Saturday, April, 25,2026

फैशन और मॉडलिंग की शूटिंग के लिए नई डेस्टिनेशन, डिजायनर वियर की भी सुविधा

जयपुर: राजधानी में टू हाइक स्टूडियो के रूप में जयपुराइट्स को फैशन और मॉडलिंग शूट्स के लिए नई डेस्टिनेशन मिल गई है। यहां न केवल शूटिंग के लिए आउटडोर और इनडोर लोकेशन मिलेगी, बल्कि शूट के लिए डिजाइनर वियर्स भी उपलब्ध होंगे। शुक्रवार को स्टूडियो का उद्घाटन हुआ। यह अत्याधुनिक क्रिएटिव स्पेस शहर के फैशन और मॉडलिंग परिदृश्य को नई दिशा देगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जगदीश चंद्र ने शिरकत की और फीता काटकर स्टूडियो का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्टूडियो के मालिक दीपक रूंगटा और सह-मालिक कंचन ने उनका स्वागत किया। साथ ही एलीट मिस राजस्थान के फाउंडर एवं डायरेक्टर गौरव गौड़ और प्रसिद्ध सुपरमॉडल व मेंटर आकांक्षा भल्ला भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में डॉ. चंद्र ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच उभरती प्रतिभाओं को संवारने और राजस्थान के क्रिएटिव इकोसिस्टम को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। टू हाइक स्टूडियो को एक आधुनिक, पूर्ण रूप से सुसज्जित प्रोफेशनल स्टूडियो के रूप में विकसित किया गया है, जहां फैशन और मॉडलिंग शूट्स के लिए व्यापक मुविधाएं उपलब्ध हैं। डिजाइनर वियर जैसे कुर्ता और लहंगा से लेकर हाई एंड एडिटोरियल कॉन्सेप्ट तक, स्टूडियो में इंडोर और आउटडोर शूटिंग की व्यवस्थाएं की गई हैं, जो इंडस्ट्री के मानकों के अनुरूप हैं। अत्याधुनिक उपकरण, आकर्षक बैकड्रॉप्स और क्रिएटिव एक्सीलेंस पर फोकस के साथ यह स्टूडियो डिजाइनर्स, ब्रांड्स, फोटोग्राफर्स और उभरते मॉडल्स, सभी की जरूरतों को पूरा करने का लक्ष्य रखता है।

स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा प्रोफेशनल अवसर और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान

कार्यक्रम में देवस्मिता चौधरी, लक्ष्मी और पारुल सहित कई विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी रही। सभी ने स्टूडियो की परिकल्पना की सराहना करते हुए इसे शहर में क्रिएटिव प्रोडक्शन का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनने की संभावना जताई। इस अवसर पर प्रबंधन ने बताया कि टू हाइक स्टूडियो स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोफेशनल अवसर और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। नवाचार और सहज उपलब्धता के समन्वय के साथ यह स्टूडियो उभरते कलाकारों और फैशन इंडस्ट्री की बदलती जरूरतों के बीच की दूरी को कम करने का प्रयास करेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery