Wednesday, April, 16,2025

भारत और उज्बेकिस्तान के संबंधों पर दिया जोर

दिल्ली/ताशकंद: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में भारतविदों और छात्रों के साथ बातचीत करते हुए हिंदी, संस्कृत और अन्य भारतीय भाषाओं में उज्बेक विद्वानों की गहरी रुचि की सराहना की। उन्होंने कहा कि उज्बेक विद्वानों ने भारतीय भाषाओं को न केवल सीखा है, बल्कि उन्हें अपने साहित्य और विचारों में प्रभावी रूप से व्यक्त भी किया है।

बिरला ने उल्लेख किया कि भारतविदों के शोध और अध्यापन कार्यों ने भारत तथा उज्बेकिस्तान के ऐतिहासिक संबंधों को और भी प्रगाढ़ किया है। उन्होंने भारतविदों को भारतीय दूतावास से हरसंभव सहायता लेने का भी मुझाव दिया। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ने यह भी बताया कि उज्बेक शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए उज्बेक हिंदी शब्दकोश का विमोचन स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। 21वीं सदी को आकार देने में भारत की भूमिका को रेखांकित करते हुए बिरला ने कहा कि उज्बेकिस्तान जैसे मित्र देशों के साथ मिलकर वैश्विक मानवीय मूल्यों, शांति, स्थिरता और विकास के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि उज्बेकिस्तान में भारतीय फिल्मों और संगीत की विशेष लोकप्रियता है और वर्ष 2012 में उज्बेक रेडियो ने हिंदी प्रसारण के 50 वर्ष पूरे किए थे।

लोक सभा अध्यक्ष ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि भारत और उज्बेकिस्तान ने राजनीति, व्यापार, रक्षा, तकनीक, और संस्कृति जैसे विविध क्षेत्रों में सहयोग को सशक्त किया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत शैक्षिक और सांस्कृतिक संबंध आपसी समझ और विकास को बढ़ावा देते हैं।

दोनों देशों की संसदों के बीच संवाद और संसदीय यात्राएं परस्पर सहयोग को करेंगी मजबूत

150 वीं अंतर-संसदीय संघ सभा में भाग लेने उज्बेकिस्तान पहुंचे भारतीय संसदीय शिष्टमंडल के प्रमुख बिरला ने ओली मजलिस के लेजिसलेटिव चैंबर के स्पीकर नूरदिनजन इस्माइलोव से द्विपक्षीय वार्ता भी की। इस दौरान बिरला ने भारत की पारदर्शी और कुशल चुनाव प्रणाली का उल्लेख करते हुए लोकतंत्र के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि दोनों देशों की संसदों के बीच संवाद और संसदीय यात्राएं परस्पर सहयोग को मजबूत करेंगी और जन-जन के बीच सद्भाव और निकटता को बढ़ावा देंगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery