Thursday, April, 17,2025

निर्यातकों की मदद के प्रयास तेज आयात पर निगरानी समूह गठित

नई दिल्ली: सरकार ने मौजूदा वैश्विक परिदृश्य में चीन, वियतनाम और थाइलैंड जैसे देशों से आयात में संभावित वृद्धि पर करीबी नजर रखने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन किया है। सूत्रों ने सोमवार को कहा कि सरकार ने यह कदम इन देशों पर अमेरिका की तरफ से उच्च सीमा शुल्क लगाए जाने के बाद भारत में वहां से आयात में संभावित उछाल को देखते हुए उठाया है। आशंका है कि भारत में उपभोक्ता सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, रसायन और इस्पात श्रेणियों के आयात में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है। सरकार निर्यातकों की मदद के लिए भी कदम उठा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, आयात में इस संभावित वृद्धि के स्पष्ट संकेत जून से जुलाई के बीच दिखाई दे सकते हैं। नवगठित आयात निगरानी समूह में वाणिज्य विभाग, राजस्व विभाग और उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। निगरानी समूह को संबंधित मंत्रालयों और उद्योग संघों से आयात में अपेक्षित वृद्धि और इसके घरेलू उद्योग पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी एकत्र करने का कार्य सौंपा गया है। भारत के प्रतिस्पर्धी देशों चीन, थाइलैंड, वियतनाम और मलेशिया पर व्यापक शुल्क लगाए जाने से उनके उत्पाद अमेरिकी बाजार में अपेक्षाकृत महंगे हो गए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि इन देशों से माल का प्रवाह आने वाले महीनों में भारत जैसे अन्य बाजारों की ओर मुड़ सकता है।

नए बाजारों की खोज की कवायद तेज

एक सूत्र ने यह भी कहा कि सरकार निर्यातकों के लिए नए बाजारों की खोज में मदद करने के प्रयासों को तेज करने में जुट गई है। वाणिज्य मंत्रालय निर्यातकों को सस्ती दरों पर ऋण प्रदान करने में समर्थन देने के लिए अपने निर्यात संवर्धन मिशन की शुरुआत में भी तेजी ला रहा है। इसके अलावा यूरोपीय संघ, ओमान, न्यूजीलैंड और ब्रिटेन के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) को लेकर बातचीत भी जारी है।

क्या करेगा निगरानी समूह ?

• आयात पर रखेगा कड़ी नजर
• किसी प्रकार के हस्तक्षेप या नीतिगत उपायों की जरूरत का करेगा आकलन
• हवाई और समुद्री मार्गो सहित सभी संभावित डेटा का गहन विश्लेषण

निर्यात बढ़ाने के लिए 20 देश चिह्नित

वाणिज्य मंत्रालय ने संबंधित अधिकारियों को भारत से निर्यात को बढ़ावा देने के लिए ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, चीन और फ्रांस जैसे 20 चिह्नित देशों के साथ द्विपक्षीय बैठकों की एक श्रृंखला आयोजित करने का निर्देश भी दिया है। निर्यात प्रोत्साहन के लिए चिह्नित देशों में ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, बांग्लादेश, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, नीदरलैंड, रूस, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया, तुर्किए, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, अमेरिका और वियतनाम शामिल हैं। भारतीय निर्यातकों के लिए इन देशों में अपार अवसर है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery