Wednesday, August, 13,2025

यूक्रेन को और हथियार देंगे: ट्रंप

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति फिलहाल रोकने संबंधी आदेश जारी करने के कुछ ही दिन बाद कहा है कि अमेरिका कीव को और हथियार भेजेगा। उनका यह बयान 'पेंटागन' (अमेरिका के रक्षा मंत्रालय का मुख्यालय) द्वारा पिछले सप्ताह की गई घोषणा के बाद उनके अचानक बदले रुख को दर्शाता है। 'पेंटागन' ने कहा था कि वह यूक्रेन को हवाई हमलों से बचाव करने वालीं मिसाइलें, सटीक निशाना लगाने वालीं तोपें जैसे कुछ हथियार भेजना फिलहाल रोक रहा है। यह आदेश इसलिए दिया गया था क्योंकि अमेरिका इस बात को लेकर चिंतित है कि उसके अपने हथियारों का भंडार बहुत कम हो गया है।

यूक्रेन को और हथियार भेजने के सवाल पर ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, "हमें ऐसा करना ही होगा। उन्हें अपनी रक्षा करने में सक्षम होना होगा।"

ट्रंप के फैसले पर भड़का रूस

क्रेमलिन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यूक्रेन को और हथियार भेजने से यह जंग और खींचेगी। बयान में यह भी कहा गया कि यह कदम अमेरिका के शांतिपूर्ण समाधान को बढावा देने के प्रयासों के अनुरूप नहीं है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा, यह स्पष्ट है कि ये कार्रवाई शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा देने के प्रयासों के अनुरूप नहीं है। इस दौरान रूसी प्रवक्ता ने यूरोपीय देशों को भी लपेटे में लिया। रूस ने यूक्रेन को बड़ी मात्रा में हथियारों की आपूर्ति के लिए यूरोपीय देशों की आलोचना की है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery