Friday, June, 27,2025

उन्मादी हो गए हैं पुतिन, बेवजह ले रहे हैं लोगों की जान: डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन/मॉस्को: रूस द्वारा लगातार तीसरी रात रविवार रात कीव और अन्य यूक्रेनी शहरों पर ड्रोन एवं मिसाइल हमले किए जाने के मद्देनजर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि वह 'पूरी तरह उन्मादी हो गए' हैं। दूसरी ओर क्रेमलिन (रूस के राष्ट्रपति का कार्यालय) ने राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा कही गई बात को भावनात्मक टिप्पणी बताकर खारिज कर दिया। इसके साथ उन्होंने यूक्रेन पर किए गए अपने हमले का बचाव भी किया और शांति के लिए अमेरिका द्वारा किए जा रहे प्रयासों के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद भी दिया।

राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार रात सोशल मीडिया पर एक 'पोस्ट' में लिखा, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मेरे हमेशा से बहुत अच्छे संबंध रहे हैं, लेकिन उन्हें कुछ हो गया है। वह बिल्कुल उन्मादी हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पुतिन 'बहुत से लोगों की अनावश्यक रूप से जान ले रहे हैं।' उन्होंने कहा कि बिना किसी कारण के यूक्रेन के शहरों में मिसाइल और ड्रोन दागे जा रहे हैं। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर पुतिन पूरे यूक्रेन पर कब्जा करना चाहते हैं तो इससे रूस का पतन होगा !

रिकॉर्ड संख्या में ड्रोन भेजकर हमला कियाः यूक्रेन

यूक्रेन ने एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि रूस ने तीन साल से जारी युद्ध के दौरान रविवार रात को रिकॉर्ड संख्या में ड्रोन भेजकर यूक्रेन पर हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना के संचार विभाग के प्रमुख यूरी इहनात ने बताया कि रूस ने हमले के लिए 355 ड्रोन भेजे थे। इसके अलावा रूस ने नौ क्रूज मिसाइले भी दागीं। अधिकारियों ने बताया कि कुछ नागरिक घायल हुए हैं। इससे पहले शनिवार रात यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य क्षेत्रों पर रूस के ड्रोन और मिसाइलों के संयुक्त हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए थे।

शांति वार्ता के लिए अमेरिका ने काफी प्रयास किए: रूस

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमीत्री पेसकोव ने मॉस्को में कहा कि शांति के लिए बातचीत की प्रक्रिया को शुरू करने के लिए अमेरिकी प्रशासन ने काफी प्रयास किया है। यह एक बड़ी उपलब्धि है और इसके लिए हम अमेरिकी राष्ट्रपति के आभारी हैं।

जेलेंस्की को लेकर भी जताई निराशा

ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को लेकर भी निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वह जिस तरह से बात कर रहे हैं, उससे वह अपने देश को कोई फायदा नहीं पहुंचा रहे। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, उनके मुंह से निकली हर बात समस्याएं पैदा करती हैं। मुझे यह पसंद नहीं है और बेहतर होगा कि इसे रोका जाए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery