Friday, June, 27,2025

पुतिन बोले-सीधी बातचीत के लिए तैयार, पर न हो कोई शर्त

मास्को/कीव: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के सामने 15 मई को तुर्किये के इस्तांबुल शहर में बिना किसी पूर्व शर्त के प्रत्यक्ष रूप से शांति वार्ता करने की पेशकश की है, जिसका यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने स्वागत किया। पुतिन के प्रस्ताव पर जेलेंस्की ने 12 मई से पूर्ण, स्थायी व विश्वसनीय युद्धविराम की पूर्व शर्त दोहराई।

पुतिन ने कहा कि वार्ताओं का उद्देश्य संघर्ष की मूल जड़ को खत्म करना और दीर्घकालिक व टिकाऊ शांति कायम करने पर पहुंचना होगा। पुतिन ने एक संबोधन में कहा कि हम तुरन्त वार्ता शुरू करना चाहेंगे। बातचीत गुरुवार 15 मई को इस्तांबुल में हो सकती है। बातचीत बिना किसी पूर्व शर्त के होनी चाहिए। खबरों के अनुसार संघर्ष की मूल जड़ से पुतिन का मतलब रूस की विभित्र शिकायतों से है, जिनमें उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का विस्तार और यूक्रेन सेना शामिल है। पुतिन ने यह बात जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन और पोलैंड के नेताओं के कीव पहुंचकर जेलेंस्की का समर्थन करने के कुछ ही घंटों बाद कही है। इन नेताओं ने पुतिन से 30-दिवसीय युद्धविराम की पेशकश पर सहमत होने का आग्रह किया था और ऐसा न करने पर बड़े प्रतिबंधों का सामना करने की चेतावनी दी थी। पुतिन ने युद्ध विराम का पालन करने में कीव के खराब रिकॉर्ड का हवाला दिया और ऊर्जा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे पर हमलों पर 30 दिन तक रोक लगाने का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया।

प्रस्ताव सकारात्मक संकेतः जेलेंस्की

जेलेंस्की ने 'एक्स' पर लिखा, यह एक सकारात्मक संकेत है कि रूस ने अंतत युद्ध को समाप्त करने पर विचार करना शुरू कर दिया है। हम उम्मीद करते हैं कि रूस 12 मई से पूर्ण, स्थायी व विश्वसनीय युद्धविराम की पुष्टि करेगा और यूक्रेन इसके लिए तैयार है। वहीं, रूसी राष्ट्रपति कार्यालय 'क्रेमलिन' के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने रविवार को कहा कि पुतिन का प्रस्ताव बहुत गंभीरतापूर्ण है।

ट्रंप ने किया पुतिन की पेशकश का स्वागत

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रत्यक्ष वार्ताओं की पुतिन की पेशकश का स्वागत किया। ट्रंप ने 'टूथ सोशल' पर लिखा, "रूस और यूक्रेन के लिए संभावित रूप से एक बहुत बड़ा दिन! उन लाखों लोगों की जान के बारे में सोचें जो इस "रक्तपात" के समाप्त होने पर बच जाएंगे। अमेरिका युद्ध के बजाय पुनर्निर्माण व व्यापार पर ध्यान केंद्रित करना चाहता है। आने वाला सप्ताह बहुत महत्वपूर्ण है"।

तुर्किये बोला-वार्ता की मेजबानी को तैयार

तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दीआन ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से टेलीफोन पर बात की और कहा कि तुर्की रूस तथा यूक्रेन के बीच शांति स्थापित करने में योगदान देने के लिए तैयार है, जिसमें युद्धविराम व स्थायी शांति स्थापित करने के लिए वार्ता की मेजबानी करना भी शामिल है। एर्दोआन ने रविवार को पुतिन से भी फोन पर बात की। उनके संचार कार्यालय ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों में एक ऐतिहासिक मोड़ आ गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery