Sunday, May, 10,2026

राजशाही की बहाली को लेकर भारी बवाल, 30 घायल नेपाल में हिंसक झड़प, दो की मौत

काठमांडू: नेपाल की राजधानी काठमांडू में शुक्रवार को राजशाही की बहाली की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प के बाद हिंसा भड़क उठी। राजशाही समर्थकों ने पथराव किया, वाहनों और दुकानों में आगजनी की तथा एक राजनीतिक दल के कार्यालय पर हमला कर दिया। इस हिंसा में दो व्यक्तियों की मौत हो गई और करीब 30 लोग घायल हो गए, जिनमें आधे से ज्यादा पुलिसकर्मी हैं। हालात बिगड़ने पर प्रशासन ने तिनकुने, कोटेश्वर और हवाई अड्डा क्षेत्र समेत कई हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया। सेना को भी तैनात किया गया है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व मुख्य रूप से राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी और अन्य राजशाही समर्थक समूहों ने किया।

2008 में खत्म कर दी गई थी राजशाही

नेपाल के राजनीतिक दलों ने संसद की घोषणा के माध्यम से 2008 में 240 साल पुरानी राजशाही को समाप्त कर दिया और तत्कालीन हिंदू राज्य को एक धर्मनिरपेक्ष, संघीय, लोकतांत्रिक गणराज्य में बदल दिया था। हालांकि, कुछ समूह फिर से राजशाही की बहाली की मांग कर रहे हैं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery