Thursday, October, 29,2026

मौतों के बीच मॉनिटरिंग अवार्ड, अस्पताल व्यवस्था पर उठे सवाल

कोटा: प्रसव के बाद महिलाओं की मौतें, परिजनों की शिकायतें और अस्पताल की निगरानी व्यवस्था पर उठते सवाल... इन सबके बीच कोटा के जेके लोन अस्पताल को प्रसूताओं और नवजातों की बेहतर मॉनिटरिंग के लिए 92 प्रतिशत अंक के साथ एप्रिसिएशन अवार्ड मिला है। अस्पताल को 27 नवंबर को सम्मानित किया जाएगा। ऐसे में सवाल है कि मॉनिटरिंग के बेहतर आंकलन के बावजूद गंभीर हालत में पहुंचने वाली प्रसूताओं को समय पर प्रभावी उपचार क्यों नहीं मिल पा रहा है? मौतों के मामलों ने स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत और जवाबदेही पर बहस तेज कर दी है।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. निर्मला शर्मा के अनुसार, लेबर रूम और मैटरनल ओटी में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय गाइडलाइंस की पालना के आधार पर अंक मिले हैं। जेके लोन को कोटा, बारां, बूंदी और झालावाड़ के अस्पतालों की मॉनिटरिंग और मेंटरशिप की जिम्मेदारी भी दी गई है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि कई मरीज गंभीर हालत में रेफर होकर पहुंचते हैं।

प्रसव के बाद किडनी फेल, गई जान

इस वर्ष मई 2026 में सिजेरियन प्रसव के बाद अस्पताल में नी से अधिक महिलाओं की किडनी प्रभावित होने के मामले सामने आए थे। इससे प्रिया महावर, पिंकी महावर और गंगोत्री सैनी की मौत हो गई। 25 अक्टूबर को बारां के छबड़ा निवासी 26 वर्षीय शबनम बानी की भी मौत हो गई। 23 अक्टूबर को ऑपरेशन के बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे कोटा रेफर किया गया था। रात करीब 10 बजे उसने भी दम तोड़ दिया।

रेशु की मौत, फिर सवाल

गत 27 अक्टूबर को बारां के शाहबाद निवासी 25 वर्षीय रेशु की भी अस्पताल में मौत हो गई। उसका प्रसव 12 अक्टूबर को जेके लोन में ही हुआ था और नवजात मृत पैदा हुआ था। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. नीलेश जैन ने बताया कि रेशु की किडनी बारां में ही फेल हो गई थी। डॉ. निर्मला शर्मा ने बताया कि उसे हाई बीपी और खून की कमी थी।

जांच और मुआवजा

बुधवार को वेलफेयर पार्टी ने प्रदर्शन कर स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर से जवाबदेही और मुआवजे की मांग की। प्रतिनिधि शिफा खालिद ने सफाई व दवाओं पर सवाल उठाए। टीना ने कहा कि उनकी भाभी पायल की मौत के छह माह बाद भी परिवार को आश्वासन मिले हैं। प्रदर्शनकारियों ने जांच और सुधार की मांग की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery