Thursday, October, 29,2026

ग्राम विकास संकल्प पत्र से बदलेगी गांवों की तस्वीरः भजनलाल शर्मा

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि गांवों का विकास ही विकसित राजस्थान की आधारशिला है। ग्राम विकास संकल्प पत्र-2026 के माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायत में आगामी पांच मर्षों में औसतन पांच करोड़ रुपए के विकास कार्य कराने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए सम्मान निधि को बढ़ाकर 12 हजार रुपए करना, 25 लाख ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाना, युवाओं के लिए 15 हजार नए स्कूल भवन व बड़े उद्योगों के माध्यम से रोजगार अवसर सृजित करना हमारा संकल्प है। टोंक जिले के डिग्गी में टॉक-सवाई माधोपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं के इसी समर्पण और जनता के आशीर्वाद से भाजपा पंचायत चुनावों में भी शशानदार सफलता हासिल करेगी और गांवों में भी ट्रिपल इंजन सरकार से तीन गुना रफ्तार से विकास होगा।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पिछले पौने तीन वर्षों में टोंक जिले में 3 हजार 841 करोड़ के कार्य करवाए जा रहे है। मुख्यमंत्री ने कार्यकताओं से कहा कि इन विकास कार्यों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा के ध्वजवाहक और सरकार एवं जनता के बीच मजबूत सेतु हैं। मेरा बूध, सबसे मजबूत' के संकल्प के साथ कार्यकर्ता पंचायत चुनावों में जुटे। इससे पहले मुख्यमंत्री टोंक के डिग्गी स्थित कल्याण जी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने स्रपत्नीक पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की।

मुख्यमंत्री ने मॉर्निंग वॉक में सुनीं आमजन की समस्याएं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार सुबह अयपुर के सेंट्रल पार्क में आमजन के साथ मॉर्निंग चीक की। इस दौरान उन्होंने प्रात भ्रमण कर रहे लोगों से आत्मीय मुलाकात की और उनकी समस्याएं व सुझाव सुने। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने और आमजन को समयबद्ध राहत देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फिट इंडिया अभियान स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में महात्वपूर्ण पहल है। उन्होंने नियमित व्यायाम, योग और मोर्निंग बैंक को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। मॉर्निंग वीक के बाद मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ धाय पर चर्चा की। उन्होंने यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान कर डिजिटल इंडिया अभियान को प्रोत्साहित करने का संदेश भी दिया। इस दौरान जयपुर महापौर सुनील कोठारी, पार्षद, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

'मा' योजना बनी जीवनदायिनी, करीब 2 हजार अंग प्रत्यारोपण

मुख्यमत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (मा) मोजना गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। योजना के तहत महंगे अंग प्रत्यारोपण का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत दी जा रही है। राज्य सरकार के 34 माह के कार्यकाल में योजना के तहत 1,310 मरीजों का किडनी ट्रांसप्लांट और 563 मरीजों का बोन मैरो ट्रांसप्लांट किया गया। इसके अलावा 112 मरीजों को लिवर ट्रांसप्लांट और 9 मरीजों को हृदय प्रत्यारोपण की सुविधा मिली। इसी अवधि में 571 लाभार्थियों का कोक्लिया इम्प्लांट भी किया गया। योजना के तहत दूसरे राज्यों में भी उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इंटर स्टेट पोटेबिलिटी के माध्यम से अंग प्रत्यारोपण के 106 मामलों में करीब 6 करोड़ रुपये की सहायता दी गई। इनमें 79 किडनी, 12 लिवर, 8 बोन मैत्री, 4 लंग और 3 हार्ट ट्रांसप्लांट शामिल है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery