Thursday, October, 29,2026

10 घंटे तक गरजा जेडीए का बुलडोजर

जयपुर: मालवीय नगर की नंदपुरी कॉलोनी से जगतपुरा तक 80 फीट सेक्टर रोड की राह में बाधा बने अतिक्रमणों पर बुधवार को जेडीए ने बड़ी कार्रवाई की। सुबह 8 से शाम 6 बजे तक करीब 10 घंटे चले अभियान में पहले छूटे 15 अतिक्रमणों में से 12 को ध्वस्त कर दिया गया, जबकि तीन निर्माणों पर कोर्ट स्टे होने के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी। अभियान के बाद सड़क सीमा को अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में आगे बढ़ने का रास्ता साफ हुआ। जेडीए के उप महानिरीक्षक पुलिस आनंद शर्मा ने बताया कि मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम एवं द्वितीय के पर्यवेक्षण में जोन-सी-1 क्षेत्र में सामूहिक अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क सीमा में आ रहे अवैध मकानों, दुकानों, बाउंड्रीवॉल, चबूतरों और अन्य अतिक्रमणों को हटाया गया। कार्रवाई उप नियंत्रक प्रवर्तन-तृतीय एवं चतुर्थ तथा जोन-सी, बी, 09 और 12 के प्रवर्तन अधिकारियों की मौजूदगी में हुई। अभियान में जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने लोखंडा और जेसीबी मशीनों के साथ मजदूरों की सहायता ली। राजस्व एवं तकनीकी स्टाफ ने निर्माणों की निशानदेही की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery