Friday, September, 26,2025

नेपाल: 15 हजार से ज्यादा कैदी फरार, बॉर्डर से 60 को पकड़ा

काठमांडू: नेपाल में जारी राजनीतिक संकट और सरकार विरोधी प्रदर्शनों ने हालात बेहद गंभीर कर दिए हैं। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने गुरुवार को सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि वह संवैधानिक ढांचे के भीतर समाधान खोजने का प्रयास कर रहे हैं। अंतरिम प्रधानमंत्री के नाम को लेकर सहमति नहीं बनने से राजनीतिक अनिश्चितता और गहराती जा रही है। इस बीच, कानून-व्यवस्था बिगड़ने पर सेना ने विभिन्न प्रांतों में कमान संभाल ली है। हिंसक प्रदर्शनों के बीच देशभर की जेलों में अराजकता फैल गई है। अधिकारियों के अनुसार अब तक 25 से अधिक जेलों से 15,000 से ज्यादा कैदी फरार हो चुके हैं, जिनमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। केवल कुछ कैदी ही वापस लौटे या दोबारा पकड़े गए।

रामेछाप जिला जेल में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों और कैदियों के बीच झड़प में तीन कैदी मारे गए और 13 घायल हुए। कैदियों ने गैस सिलेंडर में विस्फोट कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने गोलीबारी की। गंडकी प्रांत के कास्की जिला कारागार से 773 कैदी भाग निकले, जिनमें 13 भारतीय और चार अन्य विदेशी शामिल थे। अधिकारियों ने हिंसक झड़पों और भागने की घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किए हैं।

भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास

भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा कर रहे एसएसबी ने लगभग 60 लोगों को पकड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि इनमें ज्यादातर नेपाली नागरिक हैं, जिन पर जेल तोड़कर भागने का संदेह है। पकड़े गए लोगों को उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल की सीमा चौकियों से हिरासत में लिया गया। इनमें से कुछ ने भारतीय मूल का दावा किया है, जिसकी जांच की जा रही है। एसएसबी ने इन सभी को संबंधित राज्य पुलिस को सौंप दिया है।

कार्की ने की पीएम मोदी की तारीफ

नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि भारत ने हमेशा नेपाल की मदद की है और उनके मन में भारत के लिए गहरा सम्मान है। हाल ही में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेन जी समूह ने उन्हें कार्यवाहक प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन दिया है। एक इंटरव्यू में कार्की ने कहा कि अगर वह सरकार का नेतृत्व करेंगी तो पहली प्राथमिकता आंदोलन में मारे गए युवाओं को श्रद्धांजलि देना होगी। उन्होंने आंदोलनकारियों के अनुरोध पर अंतरिम सरकार का नेतृत्व स्वीकार कर लिया है।

नेपाल हिंसा में 5 अरब का हिल्टन होटल तबाह

नेपाल में मंगलवार को भड़की हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने राजथानी के सबसे ऊंचे हिल्टन होटल को आग के हवाले कर दिया। पिछले साल जुलाई में बना यह 5 स्टार होटल करीब 5 अरब भारतीय रुपए की लागत से तैयार हुआ था। होटल को नेपाल के शंकर ग्रुप ने विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से बनवाया था। नेपाल इंश्योरेंस एसोसिएशन ने अनुमान लगाया है कि बीमा कंपनियों पर 31 अरब रुपए से अधिक का क्लेम आ सकता है, जो 2015 के भूकंप के नुकसान से तीन गुना ज्यादा है। NIA और नेपाल राष्ट्र बैंक संयुक्त आकलन कर रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery