Friday, September, 26,2025

नेपाल में फंसे भारतीयों के लिए कई राज्यों में विशेष प्रकोष्ठ गठित

देहरादून: नेपाल में व्यापक प्रदर्शनों के बाद राजनीतिक संकट गहराने के बीच राष्ट्रव्यापी प्रतिबंधात्मक आदेश और कर्फ्यू लगाए जाने के मद्देनजर भारत के राजस्थान समेत कई राज्यों ने हिंसा प्रभावित देश में फंसे अपने निवासियों की सहायता के लिए विशेष प्रकोष्ठ गठित किए हैं और सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि नेपाल में करीब 200 तेलुगु लोग फंसे हुए हैं। कर्नाटक से नेपाल गई एक पर्यटक ने बताया कि काठमांडू में कई भारतीय फंसे हुए हैं। अपनी बहन के साथ कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गई गौरी के. ने बताया कि वह भी बड़ी संख्या में भारतीयों के साथ एक होटल में फंसी हुई है। उनके अनुसार, होटल में 150 से अधिक भारतीय पर्यटक ठहरे हुए हैं, जिनमें लगभग 20 बेंगलुरु से हैं।

उत्तराखंड ने नेपाल सीमा पर बढ़ाई सतर्कता

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों से नेपाल सीमा से लगे इलाकों में सतर्कता बढ़ाने को कहा है। मंगलवार रात वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गहन जांच कर असामाजिक या शरारती तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा। उत्तराखंड के तीन जिले पिथौरागढ़, चंपावत और उधम सिंह नगर नेपाल की सीमा से लगे हैं। उत्तर प्रदेश में भी नेपाल की सीमा से लगे सभी जिलों में पुलिस चौबीसों घंटे 'हाई अलर्ट पर है।

भारतीय एयर लाइनों ने उड़ानें रद्द की

एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो और स्पाइसजेट ने बुधवार को काठमांडू हवाई अड्डा बंद होने के कारण वहां से आने-जाने वाली अपनी उड़ानें रद्द कर दीं।

आंध्र भवन में आपातकालीन प्रकोष्ठ स्थापित

आंध्र प्रदेश सरकार ने नेपाल में फंसे तेलुगु लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नई दिल्ली स्थित आंध्र भवन में एक आपातकालीन प्रकोष्ठ स्थापित किया है। इस बीच, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के कार्यालय ने कहा है कि नेपाल में फंसे राज्य के लोग सुरक्षित हैं। राज्य सरकार के अधिकारी विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं और कन्नड़ लोगों को सुरक्षित वापस लाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

चीन का सभी से स्थिरता बहाली का आग्रह

बीजिंग। चीन ने बुधवार को नेपाल के सभी वर्गों से घरेलू मुद्दों को उचित तरीके से संभालने और सामाजिक व्यवस्था एवं स्थिरता बहाल करने का आग्रह किया। चीन ने नेपाल में मौजूद अपने नागरिकों को आवश्यक सुरक्षा सावधानियां बरतने की भी सलाह दी। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने यहां एक प्रेस वार्ता में नेपाल के हालात पर पहली बार टिप्पणी करते हुए कहा कि चीन और नेपाल पारंपरिक रूप से मित्रवत पड़ोसी हैं। उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि नेपाल के सभी वर्ग घरेलू मुद्दों को उचित ढंग से संभालेंगे, सामाजिक व्यवस्था और क्षेत्रीय स्थिरता को यथाशीघ्र बहाल करेंगे।

डीटीसी की काठमांडू बस सेवा स्थगित

नई दिल्ली। पडोसी देश नेपाल में व्याप्त अराजकता के बीच दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने दिल्ली से काठमांडू के बीच संचालित अंतरराष्ट्रीय बस सेवा स्थगित कर दी है। एक अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, दिल्ली-काठमांडू मैत्री बस सेवा हम अभी स्थगित कर रहे है और स्थिति सामान्य होने पर इसे फिर से शुरू करेंगे। अधिकारी ने बताया कि जिन यात्रियों ने बुकिंग कराई थी, उन्हें पैसा वापस किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery