Friday, September, 26,2025

नेपाल में गहराता राजनीतिक संकट... अंतरिम PM को लेकर फूट

काठमांडू: नेपाल में चल रहे सरकार विरोधी व्यापक प्रदर्शनों ने राजनीतिक संकट को और गहरा कर दिया है। इन प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रहे Gen Z समूह ने गुरुवार को साफ कहा कि संसद को तुरंत भंग किया जाना चाहिए और जनता की इच्छा को प्रतिबिंबित करने के लिए संविधान में बड़े संशोधन किए जाएं। इस बीच हिंसक झड़पों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है, जबकि करीब 1500 लोग घायल बताए जा रहे हैं। राजधानी और आस-पास के इलाकों में सेना ने लगातार तीसरे दिन कर्फ्यू जारी रखा है। अंतरिम प्रधानमंत्री पद के नाम पर सहमति नहीं बन पा रही है। सेना मुख्यालय के बाहर गुरुवार को प्रदर्शनकारियों के दो गुटों में झड़प हो गई।

एक गुट ने पूर्व प्रधान न्यायाधीश सुशीला कार्की का समर्थन किया, जबकि दूसरे गुट ने काठमांडू के मेयर बालेन शाह को समर्थन देने की घोषणा की। इसके अलावा धरान के मेयर हरका सम्पांग और नेपाल विद्युत प्राधिकरण के पूर्व सीईओ कुलमान घीसिंग के नाम भी सामने आए हैं।

'प्रहरी' की भूमिका निभाना उद्देश्य

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य सत्ता संभालना नहीं बल्कि "प्रहरी" की भूमिका निभाना है। दिवाकर दंगल और अनिल बनिया ने प्रेस वार्ता में कहा, हमारे आंदोलन का मकसद संविधान को खत्म करना नहीं, बल्कि संसद को भंग करना है। हमें पुराने नेताओं की राजनीति से तंग आकर सड़कों पर उतरना पड़ा है। उन्होंने चेताया कि पुराने राजनीतिक दल उनके आंदोलन को अपने हितों के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश न करें।

विदेशी पर्यटकों के लिए राहत

राजनीतिक उथल-पुथल के बीच नेपाल इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने बड़ा फैसला लिया है। 8 सितम्बर के बाद जिन विदेशी पर्यटकों के वीजा की मियाद खत्म हो गई है, उनके वीजा को मुफ्त में रिन्यू किया जाएगा। यह सुविधा काठमांडू एयरपोर्ट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery