Monday, August, 11,2025

निसार कक्षा में स्थापित सफलतापूर्वक

श्रीहरिकोटा: भारत और अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसियों इसरो और नासा की साझेदारी में विकसित 'निसार' उपग्रह को बुधवार को श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर सूर्य तुल्यकालिक ध्रुवीय कक्षा (SSPO) में स्थापित कर दिया गया। यह ऐतिहासिक मिशन दोनों देशों के बीच अंतरिक्ष सहयोग का नया अध्याय है। जीएसएलवी एफ-16 रॉकेट ने 2,393 किलोग्राम वजनी निसार को 745 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थापित किया। रॉकेट ने लगभग 19 मिनट की उड़ान के बाद उपग्रह को सही कक्षा में पहुंचाया। यह सफलता इसरो के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि मई में पीएसएलवी-सी61 मिशन की विफलता के बाद यह पहली बड़ी कामयाबी है।

क्यों खास

पारंपरिक सैटेलाइट्स जहां सीमित होते हैं, वहीं निसार हर मौसम में लगभग रियल-टाइम डाटा देता है। इसका ओपन-सोर्स डेटा वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और नीति निर्माताओं के लिए मुफ्त में उपलब्ध होगा।

पृथ्वी की निगरानी में क्रांतिकारी कदम

  • निसार एक संयुक्त नासा-इसरो मिशन है, जिसका पूरा नाम है नासा-इसरो सिंथेटिक एपर्चर रडार।
  • मिशन पर 1.5 बिलियन डॉलर (लगभग ₹12,500 करोड़) खर्च हुए हैं।
  • मिशन अवधिः 5 वर्ष
  • वजनः 2,393 किलोग्राम
  • यह सैटेलाइट 97 मिनट में पृथ्वी का एक चक्कर लगाता है और 12 दिनों में पूरी धरती का उच्च-रिजॉल्यूशन मैप तैयार कर सकता है, वो भी किसी भी मौसम, अंधेरे या धुएं में।
  • निसार में 12 मीटर का गोल्ड प्लेटेड रडार एंटीना है जो L-बैंड (नासा) और ऽ-बैंड (इसरो) माइक्रोवेव का उपयोग करता है।
  • ये तकनीक धरती की सतह पर 10-15 सेमी तक के बदलावों को भी रंगों के जरिए पहचान सकती है जैसे हरा (ऊपर उठना), नीला (नीचे धंसना)।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery