Sunday, October, 05,2025

भारत और ब्राजील जैसे देशों को 'ठीक' करना होगा

न्यूयॉर्क: अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि अमेरिका को ब्राजील, भारत जैसे देशों को 'ठीक' करना होगा। लुटनिक ने जोर देते हुए कहा कि इन देशों को अमेरिका के प्रति सही प्रतिक्रिया देनी चाहिए, अपने बाजार खोलने चाहिए और ऐसे कदम उठाने से बचना चाहिए जो अमेरिकी हितों को नुकसान पहुंचाएं। ट्रंप प्रशासन ने भारत पर 50 प्रतिशत तक शुल्क लगाए हैं, जिसमें रूस से तेल की खरीद पर 25 प्रतिशत शुल्क भी शामिल है। ये दुनिया में किसी देश पर लगाए गए सबसे उच्च दरों में से हैं।
लुटनिक ने न्यूज नेशन को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि हमारे पास कई देश हैं जिन्हें हमें 'सुधारना' होगा, जैसे स्विट्जरलैंड, ब्राजील और भारत। ये ऐसे देश हैं जिन्हें अमेरिका के प्रति सही तरीके से व्यवहार करना चाहिए, अपने बाजार खोलने चाहिए और ऐसे कदम नहीं उठाने चाहिए जो अमेरिका को नुकसान पहुंचाते हैं। इसी वजह से हमारी इन देशों से असहमति हैं। उन्होंने कहा कि इन देशों को समझना होगा कि अगर आप अमेरिकी उपभोक्ताओं को सामान बेचना चाहते हैं, तो आपको अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ तालमेल बिठाना होगा। भारत और ब्राजील के अलावा, लुटनिक ने ताइवान और स्विट्जरलैंड जैसे देशों का भी जिक्र किया जिनके अमेरिका के साथ व्यापारिक मुद्दे अभी भी हल नहीं हुए हैं। भारत सहित इन देशों के बारे में बात करते हुए लुटनिक ने कहा कि हम समय के साथ इन्हें सुलझा लेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery