Sunday, October, 05,2025

AI के दौर में सांस्कृतिक विविधता को बचाना जरूरी

बार्सिलोना / नई दिल्ली: यूनेस्को की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन मोडियाकल्ट 2025 में दुनिया के कई देशों के संस्कृति मंत्री और विशेषज्ञ शामिल हुए। सम्मेलन में भारत की ओर से केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हिस्सा लिया।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जापान, ऑस्ट्रेलिया और कांगो के मंत्रियों व सचिवों के साथ सांस्कृतिक अधिकारों एवं सांस्कृतिक अर्थव्यवस्था पर चर्चा की। शेखावत ने कहा कि नई तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस दौर में हमें सांस्कृतिक विविधता को बचाना होगा। संस्कृति को लोगों से जोड़ने और हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए नीतियों एवं कानूनों को मजबूत बनाने की जरूरत है।

औजार के रूप में हो एआई का इस्तेमाल

शेखावत ने जोर दिया कि तकनीक और एआई को कलाकारों एवं समुदायों को सशक्त बनाने के औजार के रूप में इस्तेमाल करना चाहिए, न कि संस्कृति को कमजोर करने के लिए। शेखावत ने स्पेन के संस्कृति मंत्री एर्नेस्ट उर्तासुन से द्विपक्षीय मुलाकात की। इस दौरान भारत और स्पेन के बीच बड़ा समझौता हुआ। दोनों देशों ने वर्ष 2024-28 के सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम पर हस्ताक्षर किए और वर्ष 2026 को भारत-स्पेन संयुक्त सांस्कृतिक वर्ष घोषित किया। शेखावत ने विश्वास जताया कि यह पहल भारत-स्पेन सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। दोनों देशों को सांस्कृतिक कूटनीति के वैश्विक नेता के रूप में स्थापित करेगी। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सर्बिया के संस्कृति मंत्री निकोला सेलाकोविच के साथ भी सार्थक चर्चा की। दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग को मजबूत करने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery