Sunday, October, 05,2025

ब्रिक्स बहुपक्षीय व्यापार की रक्षा करे: जयशंकर

न्यूयॉर्क: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बढ़ते संरक्षणवाद और शुल्क संबंधी अस्थिरता के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र से इतर ब्रिक्स के विदेश मंत्रियों की बैठक में बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली की रक्षा करने का आह्वान किया है। इसके साथ ही उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख अंगों, विशेषकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में व्यापक सुधार का भी आह्वान किया है। जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि ऐसे समय में जब बहुपक्षवाद दबाव में है, ब्रिक्स रचनात्मक बदलाव की मजबूत आवाज बनकर खड़ा है। उन्होंने कहा, एक अशांत विश्व में, ब्रिक्स को शांति स्थापना, संवाद, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय कानून के पालन के संदेश को फैलाना चाहिए। अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने के कुछ सप्ताह बाद जयशंकर ने यह टिप्पणी की। इसमें से 25 प्रतिशत शुल्क रूस से तेल खरीदने पर अतिरिक्त जुर्माने के तौर पर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी और नवाचार ब्रिक्स सहयोग के अगले चरण को परिभाषित करेंगे।

टैरिफ में वृद्धि से ग्लोबल साउथ के हाशिए पर जाने का जोखिम

ब्रिक्स देशों ने शुल्क में अंधाधुंध वृद्धि के रूप में व्यापार-प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयों के प्रसार पर चिंता व्यक्त की है और चेतावनी दी है कि इस तरह की प्रथाओं से 'ग्लोबल साउथ' देशों के हाशिए पर चले जाने का जोखिम है। ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र से इतर अपनी वार्षिक बैठक आयोजित की। इस बैठक की अध्यक्षता 2026 के लिए ब्रिक्स के भावी अध्यक्ष के रूप में भारत ने की। बैठक के बाद जारी एक संयुक्त वक्तव्य में ब्रिक्स देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्त्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात ने एकतरफा शुल्क और गैर-शुल्क उपायों के बढ़ने के बारे में गंभीर चिंता व्यक्त की। इन देशों का मानना है कि ये कदम व्यापार को विकृत करते हैं और विश्व व्यापार संगठन के नियमों के अनुरूप नहीं हैं। संयुक्त के अनुसार ब्रिक्स ने ऐसी प्रथाओं के प्रति आगाह किया, जिनसे वैश्विक व्यापार के विखंडन और 'ग्लोबल साउथ' के हाशिए पर जाने का खतरा है। 'ग्लोबल साउथ' से तात्पर्य उन देशों से है जिन्हें अक्सर विकासशील, कम विकसित अथवा अविकसित के रूप में जाना जाता है और ये मुख्य रूप से अफ्रीका, एशिया और दक्षिण अमेरिका में स्थित हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery