Wednesday, April, 23,2025

भारतीयों ने किया पीएम मोदी का स्वागत

जेद्दा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो-दिवसीय सऊदी अरब यात्रा पर जेद्दा पहुंचे। जहां मोदी का स्वागत सऊदी अरब के मक्का क्षेत्र के उप-गवर्नर और वाणिज्य मंत्री ने किया। प्रधानमंत्री की यह सऊदी अरब की तीसरी यात्रा है और जेद्दा उनकी पहली यात्रा है। पहलगाम आतंकी हमले से व्यथित पीएम मोदी ने अपनी सऊदी यात्रा को बीच में छोड़ने का फैसला लेते हुए भारत के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम ने सऊदी अरब में रात्रिभोज में भी भाग नहीं लिया।

इससे पूर्व प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि इस यात्रा से भारत और सऊदी अरब के बीच दोस्ती मजबूत होगी। उनकी यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कम से कम छह समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है, जिनमें ऊर्जा, स्वास्थ्य, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष और संस्कृति के क्षेत्र शामिल हैं।

स्वागत में गाया हिंदी गाना

मोदी का सऊदी अरब में भारतीय समुदाय द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जहां गायक हाशिम अब्बास ने एक लोकप्रिय हिंदी गाना गाया। मोदी ने भारतीय समुदाय से बातचीत भी की। सऊदी अरब में 27 लाख भारतीय रहते हैं, जो दोनों देशों के बीच मजबूत सांस्कृतिक और मानवीय संबंधों को बढ़ावा देते हैं। मोदी ने सऊदी अरब को भारत का सबसे मूल्यवान साझेदार और क्षेत्र में स्थिरता की शक्ति बताया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery