Wednesday, April, 23,2025

इस बार हमारे 30 अभ्यर्थी चयनित... 7 साल बाद राजस्थानी टॉप 20 में

जयपुर: यूपीएससी की वर्ष 2024 की सिविल सेवा परीक्षा में पास हुए कुल 1016 अभ्यर्थियों में से 30 युवक-युवतियां राजस्थान के हैं। इनमें जोधपुर के त्रिलोक सिंह (रैंक-20), उत्कर्ष यादव (कोटपूतली) रैंक-32, मनु गर्ग (जयपुर) रैंक-91 और आदित्य आचार्य (जयपुर) रैंक-96 के नाम पहले 100 अभ्यर्थियों में शामिल हैं।

चयनित अभ्यर्थियों में 6 जयपुर के और 4 बाड़मेर के हैं। रेखा (सीकर), प्रज्ञा सैनी (जयपुर), अनुश्री (कोटा), नम्रता मीणा (सीकर), साक्षी (जयपुर) सहित आधा दर्जन महिलाओं ने भी अलग-अलग रैंक हासिल करते हुए यह सिविल सर्विसेज एक्जाम पास किया है। यहां सिविल सर्विसेज एक्जाम और राजस्थान से जुड़े हुए कुछ रोचक तथ्यों का उल्लेख सामयिक रहेगा।

वर्तमान में राज्य में सेवारत 3 युवा आईएएस इस एक्जाम में फर्स्ट रैंक के साथ उस वर्ष के टॉपर रहे हैं- गौरव अग्रवाल (वर्ष 2013), टीना डाबी (वर्ष 2016) और कनिष्क कटारिया (वर्ष 2018)। यह तथ्य भी रोचक है कि वर्ष 2016 के पहले चार नंबर के टॉपर राजस्थान कॉडर के ही हैं- टीना डाबी (फर्स्ट), अतहर अहमद (सेकंड), अर्तिका शुक्ला (थर्ड) और जसमीत सिंह (फोर्थ)। उस वर्ष प्रताप सिंह 17वीं रैंक पर रहे थे। वर्ष 2014 में राजस्थान के ही नीलाभ सक्सेना ने 12वीं रैंक हासिल की थी। उक्त टॉपर्स में से अभी गौरव अग्रवाल (जोधपुर), टीना डाबी (बाड़मेर), अर्तिका शुक्ला (अलवर), जसमीत सिंह (भीलवाड़ा), प्रताप सिंह (जैसलमेर) और नीलाभ सक्सेना (करौली) की कलेक्टर पोस्ट पर काबिज हैं। कनिष्क कटारिया अभी डीओपी में संयुक्त सचिव हैं। उल्लेखनीय यह भी है कि इन टॉपर्स को लेकर विगत में विवाद भी हुए हैं। गौरव अग्रवाल तो 4 बार एपीओ हुए हैं, जबकि अर्तिका शुक्ला और नीलाभ सक्सेना को सरकार की नाराजगी झेलनी पड़ी थी। महत्वपूर्ण यह भी है कि वर्ष 2018 के बाद हमारे अभ्यर्थी अच्छी रैंक प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। लंबे समय बाद इस वर्ष त्रिलोक सिंह को 20वीं रैंक मिली है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery