Wednesday, April, 23,2025

कुत्तों ने मासूम को 50 से ज्यादा जगह काटा

अलवर: जिले के मीणापुरा गांव में ट्यूशन से लौट रही 12 वर्षीय बच्ची पायल पर कुत्तों के झुंड ने खौफनाक हमला कर दिया। पायल को संभलने तक का मौका नहीं मिला और महज डेढ़ मिनट में कुत्तों ने उसे 50 से ज्यादा जगह काट खाया। एक कान पूरी तरह नोंच लिया। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने 70 से अधिक टांके लगाए हैं। पायल की मां कांता देवी ने बताया कि उसकी साइकिल पंक्चर हो गई थी, इसलिए वह अकेली ट्यूशन से लौट रही थी। खेत के पास 7-8 कुत्ते उस पर टूट पड़े। पायल का चेहरा, पीठ, जांघ और कमर बुरी तरह घायल हो गए। हालत देख मां बेहोश हो गई। डॉ. विवेक सैनी ने बताया कि यह डॉग बाइट का बेहद गंभीर मामला है, रिकवरी में 6 महीने तक लग सकते हैं। बच्ची का इलाज जारी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery