Wednesday, April, 23,2025

कोटा में एक और कोचिंग छात्र ने की आत्महत्या

कोटा: शहर में एक कोचिंग छात्र की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतक ने आत्महत्या से पहले एक नोट छोड़ा, जिसमें उसने यह स्पष्ट किया कि इस घटना का किसी भी तरह से मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा (नीट यूजी) से कोई संबंध नहीं है। उसने अपने आत्महत्या के कारण को अन्य निजी कारणों से जोड़ते हुए लोगों से अपील की कि उसका नाम और उसकी परिवार की जानकारी उजागर न की जाए। कुन्हाड़ी थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि इस घटना की जानकारी सुबह 6 बजे कुन्हाड़ी थाना पुलिस को मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हॉस्टल के कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा करने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया और उसके परिवार को सूचना दी गई। हॉस्टल संचालक के अनुसार मृतक छात्र बिहार के छपरा जिले का निवासी था और पिछले एक साल से कोटा में मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहा था। थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि मृतक ने अपनी बहन को घटना से पहले सूचना दी थी कि वह हॉस्टल के कमरे में सोने जा रहा है। उसकी बहन ने ही हॉस्टल संचालक को घटना के बारे में बताया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery