Wednesday, April, 23,2025

हमला अमानवीय कृत्य माफी लायक नहीं: मुर्मू

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले को घिनौना और दर्दनाक बताते हुए कहा कि निर्दोष लोगों को निशाना बनाने का उनका नृशंस अमानवीय कृत्य माफी के लायक नहीं है। मुर्मू ने अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्ति की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी आतंकी हमलों की निंदा की है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि निर्दोष लोगों, खासकर पर्यटकों पर हमला करना, बेहद भयावह व अक्षम्य है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि हिंसा के ऐसे कृत्य निंदनीय हैं और इनकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। वहीं, बिरला ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा कि निर्दोष नागरिकों पर आतंकवादियों का कायराना हमला अत्यंत निंदनीय और दुखद है। मेरी संवेदनाएं इस हमले में जान गंवाने वाले नागरिकों के परिजनों के साथ हैं।

ट्रंप-पुतिन बोले-हम भारत के साथ

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी आतंकी हमले की निंदा की है। राष्ट्रपति ट्रंप ने हमले पर दुख जताते हुए इसे परेशान करने वाली खबर बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत के साथ आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है। ट्रंप ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के अद्भुत लोगों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति भी है। उन्होंने कहा कि हमारा दिल भारत के साथ है और हम पूरी तरह से आपके साथ खड़े हैं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि इस क्रूर अपराध का कोई औचित्य नहीं है और इसके दोषियों को उचित सजा मिलेगी।

हमले से स्तब्ध हूं : इजराइली राजदूत

भारत में इजराइल के राजदूत रियुवेन अजार ने सोशल मीडिया मंच'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले से दुखी और स्तब्ध हूं, जिसमें निर्दोष नागरिकों की जान चली गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery