Wednesday, April, 23,2025

जम्मू में सुरक्षा बढ़ाई, संवदेनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात

जम्मू: दक्षिण कश्मीर के पहलगाम पर्यटन स्थल पर पर्यटकों को निशाना बनाकर किए गए घातक आतंकी हमले की निंदा करने के लिए विभिन्न संगठनों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है और इसके परिणामस्वरूप में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आतंकवादियों ने मंगलवार दोपहर कश्मीर के पहलगाम शहर के एक प्रसिद्ध मैदान में गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई। कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई और कई दक्षिणपंथी समूहों ने बुधवार को जम्मू शहर और अन्य जगहों पर विशाल विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। अधिकारियों ने बताया कि हालात के मद्देनजर रणनीति बनाने के लिए जम्मू संभागीय आयुक्त रमेश कुमार और जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी की संयुक्त अध्यक्षता में यहां पुलिस नियंत्रण कक्ष में एक उच्च-स्तरीय सुरक्षा बैठक हुई। उन्होंने बताया कि शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐहतियात के तौर पर संवेदनशील इलाकों में पहले से ही अतिरिक्त पुलिस व अर्धसैनिक बलों को तैनात किए गए हैं।

कांग्रेस ने जम्मू शहरी व ग्रामीण ब्लॉक और अन्य शाखाओं के अपने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं से बुधवार सुबह यहां पार्टी मुख्यालय मैं आतंकवादी हमले के विरोध में इकट्ठा होने को कहा है। शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी), डोगरा फ्रंट और राष्ट्रीय बजरंग दल के अलावा 'चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री', वकीलों और विभिन्न बाजार संघों ने भी बुधवार को शहर में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। 'मिशन स्टेटहुड' के अध्यक्ष सुनील डिंपल ने जम्मू शहर में पाकिस्तान-विरोधी प्रदर्शन किया।

पुलवामा के बाद सबसे बड़ा हमला

उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी, 2019 को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा इलाके में हुए आत्मघाती हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गए थे। उसके बाद से कई और आतंकी हमले हुए हैं, लेकिन कोई भी इतना गंभीर नहीं था।
साल 2000 में पहलगाम में अमरनाथ आधार शिविर पर हुए हमले में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।
मार्च 2000 में जब तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भारत के दौरे पर थे, तब आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के
छत्तीसिंहपुरा में 35 सिखों की हत्या कर दी थी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery