Saturday, April, 19,2025

अमेरिका ने अब चीन पर लगाया 245% टैरिफ

वाशिंगटन: अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध और तेज हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन की जवाबी कार्रवाई पर कड़ा रुख अपनाते हुए चीन से आयातित वस्तुओं पर 245% तक का जवाबी शुल्क लगा दिया है। व्हाइट हाउस ने एक तथ्य पत्र में यह जानकारी दी है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच 'टूथ' पर बताया कि चीन ने बोइंग विमानों की डिलीवरी लेने से इनकार कर दिया है। इसके जवाब में ट्रंप प्रशासन ने चीन पर भारी शुल्क लगाने के साथ एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत अमेरिका अब महत्वपूर्ण खनिजों और उनसे बने उत्पादों पर निर्भरता की समीक्षा करेगा। चीन ने हाल ही में अमेरिका से आयात पर 125% अतिरिक्त शुल्क लगाया था, जो कि अमेरिका द्वारा पहले लगाए गए 145% शुल्क के जवाब में था। अब अमेरिका ने इस पर पलटवार करते हुए शुल्क 245% तक बढ़ा दिया है। व्हाइट हाउस ने कहा कि चीन के अलावा अन्य देशों पर फिलहाल अतिरिक्त शुल्क नहीं लगाया गया है क्योंकि कई देश नए व्यापार समझौतों को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया कि समझौते की जिम्मेदारी अब चीन पर है। अमेरिका की तरफ से नए टैरिफ के ऐलान के बाद चीन ने कहा कि हम अमेरिका के साथ ट्रेड वॉर करने से नहीं डरते।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery