Saturday, September, 27,2025

विदेशी दवाओं पर 100% टैरिफ लगाने का ऐलान

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी दवाओं, किचन कैबिनेट, फर्नीचर और भारी ट्रकों पर 1 अक्टूबर से भारी आयात शुल्क लगाने का बड़ा फैसला किया है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया कि इसका उद्देश्य घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि फार्मास्यूटिकल ड्रग्स पर 100% टैक्स, किचन कैबिनेट और बाथरूम वैनिटीज पर 50% टैक्स, अपहोल्स्टर्ड फर्नीचर पर 30% टैक्स और भारी ट्रकों पर 25% टैक्स लगाया जाएगा।

ट्रंप ने बताया कि विदेशी कंपनियां अमेरिकी बाजार में बड़ी मात्रा में फर्नीचर और कैबिनेट सप्लाई कर रही हैं, जिससे घरेलू उद्योग प्रभावित हो रहा है। इसी तरह, विदेशी हैवी ट्रक और उनके पार्ट्स अमेरिकी निर्माताओं के लिए चुनौती बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल घरेलु उद्योग की सुरक्षा के लिए आवश्यक है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन अतिरिक्त शुल्कों से अमेरिका में महंगाई बढ़ सकती है और आर्थिक विकास की गति धीमी पड़ सकती है।

भारत से सबसे ज्यादा जेनेरिक दवाओं का निर्यात

भारतीय दवा निर्माताओं के लिए अमेरिका एक बड़ा बाजार है, खासतौर पर सस्ती जेनेरिक दवाओं के क्षेत्र में। भारत ने साल 2024 में अमेरिका में 31,624 करोड़ रुपए (3.6 अरब डॉलर) के दवा उत्पाद का निर्यात किया था। वहीं, 2025 की पहली छमाही में इसने 32,505 करोड़ रुपए (3.6 अरब डॉलर) का निर्यात किया। डॉ रेड्डीज, सन फार्मा, ल्यूपिन और अरबिंदो जैसी दिग्गज दवा कंपनियां अमेरिका में सस्ती कीमत वाली भारतीय जेनेरिक दवाओं के बाजार की बड़ी लाभार्थी हैं। टैरिफ से भारतीय कंपनियों के निर्यात को तगड़ा झटका लग सकता है।

विदेश मंत्रालय का पहला रिएक्शन

अमेरिका की ओर से ब्रांडेड और पेटेंटेड दवाओं पर 100% तक टैरिफ लगाने की घोषणा पर भारत ने प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस पर बारीकी से निगरानी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि भारत सोशल मीडिया पर नोटिस मिलने के बाद फार्मा और अन्य संबंधित उत्पादों पर रिपोर्ट देख रहा है और संबंधित मंत्रालय संभावित प्रभाव का अध्ययन कर रहा है।

शेयर बाजार 733.22 अंक टूटा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से नए टैरिफ की घोषणा के बाद भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 733.22 अंक या 0.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,426.46 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 236.15 अंक या 0.95 प्रतिशत गिरकर 24,654.70 पर आ गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 827.27 अंक तक नीचे गया और निफ्टी भी गिरावट में रहा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery