Saturday, September, 27,2025

साहित्यिक चेतना का सशक्त माध्यम है साहित्य उत्सव

अजमेर: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को दयानंद महाविद्यालय, अजमेर में आयोजित तृतीय साहित्य उत्सव पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान देवनानी ने कहा कि साहित्य उत्सव न केवल भाषा, साहित्य और संस्कृति का उत्सव है, बल्कि युवाओं की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने और उनके भीतर साहित्यिक चेतना जगाने का एक सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की लगन और प्रतिभा को देखकर गर्व महसूस हुआ। ऐसे आयोजन समाज में ज्ञान, संस्कृति और मूल्यों के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।

देवनानी ने किया शैक्षिक सम्मेलन का उद्घाटन

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जिला अजमेर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, तोपदड़ा में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का उद्घाटन शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया। इस अवसर पर देवनानी ने शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं शिक्षकों की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। सम्मेलन में जिलेभर से आए शिक्षकों ने विचार-विमर्श कर शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। सम्मेलन में देवनानी ने कहा कि यह आयोजन शिक्षा जगत में नए आयाम स्थापित करने वाला है, जो निश्चित ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery