Wednesday, March, 18,2026

नावाः ईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी मारे गए

तेल अवीव/तेहरान: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी मिसाइल हमले में मारे गए हैं। हालांकि इस दावे की अब तक तेहरान की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, जिससे स्थिति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इजरायली सेना (आईडीएफ) के अनुसार, लारीजानी उन प्रमुख लक्ष्यों में शामिल थे जिन्हें मंगलवार रात ईरान में किए गए हवाई हमलों में निशाना बनाया गया। नेतन्याहू ने कहा कि सेना ने उन्हें सूचित किया है कि हमले में लारीजानी मारे गए। हालांकि, इस बीच लारीजानी के एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से एक हस्तलिखित नोट जारी हुआ है, जिसमें उन्होंने हालिया * हमलों में मारे गए ईरानी नाविकों को श्रद्धांजलि दी है। यह नोट ईरानी सरकारी मीडिया से जुड़े प्लेटफॉर्म्स पर भी साझा किया गया, जिससे उनके मारे जाने को लेकर संदेह और गहरा गया है। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, इजरायली अधिकारियों ने भी स्वीकार किया है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि लारीजानी मारे गए हैं या घायल हुए हैं। इसी हमले में 'बसीज प्रतिरोध बल' के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मारे जाने का भी दावा किया गया है।

पहले अमेरिका-इजराइल से हिसाब, फिर शांति की बात

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने शांति की कोशिशों को साफ तौर पर ठुकरा दिया है। रॉयटर्स के मुताबिक, दो देशों के जरिए विदेश मंत्रालय तक भेजे गए प्रस्तावों को उन्होंने खारिज कर दिया और विदेश नीति की एक बैठक में कहा कि अभी शांति का सही समय नहीं है। मुजतबा का मानना है कि पहले अमेरिका और इजराइल को युद्ध में हराया जाना चाहिए और उनसे नुकसान की भरपाई कराई जानी चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery