Thursday, January, 29,2026

हथिनी को क्रेन से करवट दिलाकर उठाया

उदयपुर: यहां 75 साल की हथिनी बेहद बीमार है। पैरों में संक्रमण के चलते खड़ी नहीं हो पा रही है, इसलिए उसे क्रेन की मदद से करवट दिलवाई जा रही है। उसका इलाज करने अनंत अंबानी के वनतारा (जामनगर, गुजरात) और मथुरा (उत्तरप्रदेश) से डॉक्टर आए हुए हैं। 5 हजार किलो की इस हथिनी के 'क्रोनिक फुट रोट' संक्रमण के कारण पैरों में सूजन और घाव है। नाखून टूट चुके हैं। उससे हिला भी नहीं जा रहा। हथिनी की ये हालत करीब 25 दिन से ज्यादा से है। इस हथिनी का नाम 'रामू' है। वह उदयपुर शहर में रेती स्टैंड स्थित आवरीमाता मंदिर के परिसर में रहती है।

पशुपालन विभाग उदयपुर के उप निदेशक डॉ. सुरेश कुमार जैन ने कहा कि पशुप्रेमियों ने हथिनी को महाकाल मंदिर से हिलने नहीं दिया। इसी कारण "क्रोनिक फुट रोट" संक्रमण से उसके पैरों में सूजन आ गई। उसे 40 से 60 लीटर तक ड्रिप रोज दे रहे हैं। 36 घंटे में हाइड्रा क्रेन के जरिए करवट दिलवा रहे हैं। हथिनी भोजन कर रही है। इससे उसके जल्द ठीक होने के चांस है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery