Monday, September, 21,2026

'ऑपरेशन त्रिनेत्र' ने 13 माह में तोड़ी तस्करों की कमर

उदयपुर: उदयपुर रेंज में नशे के खिलाफ चलाए गए 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का रिकॉर्ड बनाया है। डीजीपी राजीव शर्मा के निर्देशन में और उदयपुर रेंज आईजी गौरव श्रीवास्तव की अगुवाई एवं सीधी मॉनिटरिंग में चले इस अभियान में पुलिस ने महज मादक पदार्थ बरामद करने तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी, बल्कि तस्करी के पूरे नेटवर्क को निशाना बनाया। 1 अगस्त 2025 से 31 अगस्त 2026 तक 13 महीनों में रेंज के सात जिलों में 1,172 प्रकरण दर्ज कर 1,874 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 82,354 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त किए गए। ऑपरेशन त्रिनेत्र की सफलता के पीछे आईजी गौरव श्रीवास्तव की लगातार मॉनिटरिंग अहम रही।

करीब एक साल से अधिक समय तक चले इस अभियान में उन्होंने कार्रवाई की नियमित समीक्षा की और तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए जिला पुलिस को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। अभियान का फोकस केवल छोटे तस्करों की गिरफ्तारी पर नहीं, बल्कि सप्लायर से लेकर ऑर्डर देने वाले और पूरे नेटवर्क को चिह्नित करने पर रहा। रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों ने भी अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आईजी स्तर से लगातार निगरानी और जिलों में पुलिस टीमों की कार्रवाई के चलते अभियान की गति लगातार बढ़ती गई।

नशे के खिलाफ रेंज स्तर पर एकजुट रणनीति

डीजीपी राजीव शर्मा के निर्देशन में शुरू हुए इस अभियान को आईजी गौरव श्रीवास्तव ने रेंज स्तर पर लगातार मॉनिटर करते हुए इसे व्यापक कार्रवाई का रूप दिया। तस्करों की गिरफ्तारी से लेकर नेटवर्क की पहचान, अवैध फैक्ट्रियों के ध्वस्तीकरण, संपत्ति जब्ती और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तक कार्रवाई का दायरा बढ़ाया गया। 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' की 13 महीने की कार्रवाई ने उदयपुर रेंज में नशे के खिलाफ पुलिस की रणनीति को नया आयाम दिया है। आईजी गौरव श्रीवास्तव की अगुवाई में हुई इस कार्रवाई में तस्करी की सप्लाई चेन और उसके आर्थिक आधार, दोनों पर एक साथ प्रहार किया गया।

775 नेटवर्क सदस्य चिह्नित, 479 अरेस्ट

पुलिस ने तस्करी के नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए 775 नेटवर्क सदस्यों की पहचान की। इनमें से 479 को गिरफ्तार किया गया। जांच में 524 सप्लायर, 161 ऑर्डर देने वाले और 90 अन्य नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान सामने आई। इस कार्रवाई ने स्पष्ट किया कि पुलिस का लक्ष्य केवल नशे की खेप पकड़ना नहीं, बल्कि उसके पीछे काम कर रहे नेटवर्क को तोड़ना रहा।

सात अवैध ड्रग फैक्ट्रियां ध्वस्त

आईजी गौरव श्रीवास्तव की रणनीति में अवैध मादक पदार्थ निर्माण इकाइयों पर कार्रवाई भी महत्वपूर्ण हिस्सा रही। प्रतापगढ़ और राजसमंद में सात अवैध मादक पदार्थ निर्माण इकाइयों और भट्टियों को चिह्नित कर ध्वस्त किया गया। इनमें एमडी/एमडीएमए जैसे सिंथेटिक ड्रग के अवैध निर्माण से जुड़ी गतिविधियां सामने आई थीं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery