Saturday, October, 24,2026

'खुद को हिंदू नहीं माने, उसे मुंह काला कर गांव से निकालें'

उदयपुर: प्रदेश में पंचायतीराज चुनावों के बीच जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी के बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है।
उदयपुर जिले के ओगणा में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को हिंदू नहीं मानते और आदिवासी समाज की परंपराओं के खिलाफ काम करते हैं, उनका मुंह काला करके गांव से बाहर निकाल देना चाहिए। हालांकि, उन्होंने अपने भाषण में किसी राजनीतिक दल का नाम नहीं लिया। 

संस्कृति, संस्कार और विरासत बनी रहनी चाहिए

जनजाति मंत्री खराड़ी ने आदिवासी समाज की धार्मिक परंपराओं और सनातन संस्कृति का मुद्दा उठाया। उन्होंने नवरात्र का उदाहरण देते हुए कहा कि समाज के लोग देवी माता की पूजा करते हैं, देवरे जाते हैं और अपनी आस्था के अनुसार परंपराओं का निर्वहन करते हैं। ये परंपराएं पूर्वजों से मिली विरासत हैं, जिन्हें बनाए रखना जरूरी है। खराड़ी ने सवाल उठाया कि यदि कुछ लोग खुद को हिंदू नहीं मानते, तो क्या वे समाज की पुरानी परंपराओं को भी बंद कराना चाहते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि राजनीतिक दल और नेता आते-जाते रहेंगे, लेकिन संस्कृति, संस्कार और विरासत बनी रहनी चाहिए।

बयान पर कायमः खराड़ी

मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि उन्होंने यह बयान सोच-समझकर दिया है। उनके अनुसार, आदिवासी क्षेत्रों में खुद को हिंदू नहीं मानने वाले कुछ लोग परंपराओं और संस्कृति के खिलाफ काम कर भोले-भाले आदिवासियों को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ता ऐसे लोगों को गांव में प्रवेश नहीं करने देंगे। खराड़ी ने इसे सनातन धर्म के खिलाफ राजनीतिक विरोधियों का षड्यंत्र बताते हुए कहा कि इसे कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। पंचायत चुनावों के बीच आए इस बयान से राजनीतिक बहस तेज होने की संभावना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery