Tuesday, August, 12,2025

झीलों की नगरी में निकाली कांवड़ यात्रा, 11 हजार कांवड़िए शामिल

उदयपुर: झीलों की नगरी में मंगलवार को गंगोदभव कुंड से उभयेश्वर महादेव के लिए कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में हर-हर महादेव, बोल बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। कांवड़ियों के साथ ही महिलाओं से लेकर बच्चे भी यात्रा में शामिल हुए और भगवान की भक्ति में आगे कदम बढ़ाते चले। आयोजकों का दावा है कि कांवड़ यात्रा में इस बार 11 हजार कांवड़िए शामिल हुए। अध्यक्ष यज्ञ नारायण शर्मा ने बताया कि 11 हजार कांवड़ तैयार की गई थीं, लेकिन भक्तों के अपार जनसमूह को देखते हुए ये भी कम पड़ गईं। अन्य कांवड़ियों को प्लास्टिक की थैली में गंगा जल भर कर दिया गया और उभयेश्वर महादेव परिसर में उनके लिए लोटे की व्यवस्था की गई। इससे पहले गंगू कुंड पर गंगा के जल की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद कांवड़ियों ने अपने-अपने कांवड़ की पूजा कर कांवड़ यात्रा का क्रम शुरू किया। कांवड़ यात्रा के आगे खुली जीप में पीतल के बड़े कलश में गंगा जल रखा गया। उसके पीछे डीजे सेट महादेव का गान करते हुए चल रहे थे। कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले कांवड़िए कुर्ता, धोती और महिलाएं पारंपरिक परिधान में शामिल हुई। 21 किलोमीटर की यह विशाल कांवड़ यात्रा प्राचीन गंगोदभव कुंड से उभयेश्वर महादेव तक शिव महोत्सव समिति की ओर से निकाली गई। उभयेश्वर महादेव पहुंच कर कांवड़ियों ने महादेव का अभिषेक किया।

कांवड़ यात्रा का रूट

कांवड़ यात्रा गंगोदभव कुंड से शुरू हुई, जो आयड़, अशोक नगर, शक्ति नगर, टाउन हॉल, बापू बाजार, देहली गेट, तीज का चौक, मंडी की नाल, मोचीवाड़ा, घंटाघर, जगदीश चौक, गडियादेवरा, चांदपोल, ब्रह्मपोल, दुधिया गणेशजी, रामपुरा, गौरेल्ला, धार, मोरवानिया होते हुए उभयेश्वर महादेव पहुंची।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery