Tuesday, September, 29,2026

रिश्वत का जाल, एडि. एसपी सोनी अरेस्ट

उदयपुर: उदयपुर के चर्चित 272 भूखंड प्रकरण में दो करोड़ रुपए की कथित रिश्वत के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने SOG के एडिशनल एसपी मुकेश कुमार सोनी को गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने शनिवार को कथित दलाल सज्जन सिंह जैन उर्फ टाटला को दो करोड़ रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। इसके बाद सोनी को बालोतरा स्थित आवास से हिरासत में लिया गया और पूछताछ के बाद रविवार को गिरफ्तार किया गया। एसीबी के अनुसार शिकायत में आरोप था कि 272 भूखंड प्रकरण में पहले गिरफ्तार आरोपियों को राहत दिलाने, अन्य मामलों में आरोपी नहीं बनाने और बरामद दस्तावेज लौटाने के बदले दो करोड़ रुपए मांगे जा रहे थे। ट्रैप में चार लाख रुपए असली और 1.96 करोड़ रुपए डमी नोट रखे गए थे। मामले में सोनी और सज्जन सिंह को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा रही है।

एक माह पहले कॉमन दोस्त से जुड़ा संपर्क

जांच में सामने आया है कि सज्जन सिंह करीब एक माह पहले सोनी के संपर्क में आया था। दोनों की पहचान एक कॉमन दोस्त के जरिए होने की जानकारी है। एसीबी अब उस व्यक्ति की भूमिका और संपर्को की भी जांच कर रही है। सोनी के बालोतरा-उदयपुर स्थित आवास पर तलाशी भी ली गई।

42 भूखंडों की जांच कर रहे थे सोनी

272 भूखंडों से जुड़े मामले में 42 भूखंडों की जांच सोनी के पास थी। मूल प्रकरण वर्ष 2022 में दर्ज हुआ था। जांच में सामने आया था कि यूआईटी से नगर निगम को 3,551 भूखंडों की मूल पत्रावलियां मिली थीं, जबकि प्रॉपर्टी रजिस्टर में 6,959 प्रविष्टियां थीं।

30 सितंबर तक रिमांड

एसीबी ने रविवार को सोनी और सज्जन सिंह को अदालत में पेश किया। दोनों को 30 सितंबर तक रिमांड पर लिया गया है। एसीबी अब रिश्वत की मांग, दोनों के बीच संपर्क और 272 भूखंड प्रकरण में कथित लेन-देन से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery