Monday, May, 04,2026

गश्त पर निकले कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, हत्या का संदेह

टोंक: जिले में गश्त पर निकले एक पुलिस कांस्टेबल की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। रविवार सुबह बनेठा थाना क्षेत्र के उनियारा इलाके में रुपवास मोड़ के पास कांस्टेबल भागचंद सैनी (26) का खून से सना शव मिला। शव पर चेहरे, गर्दन और सीने पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए हैं। पास में उनकी बाइक भी पड़ी मिली।

ग्रामीणों ने सुबह करीब 8 बजे शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसपी राजेश मीणा, एडिशनल एसपी रतनलाल भार्गव और डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर बुलाया। बेटे का शव देखकर पूर्व पार्षद पिता कालू लाल सैनी बेसुध हो गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि बजरी माफिया ने भागचंद की हत्या की है। मामले को लेकर सआदत हॉस्पिटल में परिजनों ने करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया और शव उठाने से इनकार कर दिया। उनकी मांग थी कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और पर्याप्त मुआवजा दिया जाए। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुआवजे की घोषणा की। एडिशनल एसपी रतनलाल भार्गव ने पुलिस मुख्यालय से आए पत्र को पढ़कर सुनाया, जिसमें 1 करोड़ रुपए से अधिक आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार की बात कही गई। इसके बाद परिजन शांत हुए और पोस्टमार्टम के लिए सहमति दी।

पुलिस को हत्या की आशंका

थाना प्रभारी भागीरथ चौधरी के अनुसार, भागचंद शनिवार रात करीब 12 बजे गश्त पर निकले थे। सुबह उनका शव मिलने से हत्या की आशंका प्रबल हो गई है। एसपी राजेश मीणा ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों का खुलासा किया जाएगा।

4 साल पहले हुई शादी

भागचंद की चार साल पहले शादी हुई थी। उनके परिवार में पत्नी टीना, 21 महीने का बेटा और माता-पिता सहित भाई-बहन हैं। वर्ष 2018 में पुलिस सेवा में भर्ती हुए भागचंद परिवार के सबसे छोटे सदस्य थे। उनकी असमय मौत से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery