Monday, June, 01,2026

धर्म परिवर्तन का दबाव... परेशान 12वीं के छात्र ने दी जान

टोंक: कोतवाली थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा के एक 17 वर्षीय छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां ने बेटे की नाबालिग प्रेमिका और उसके माता-पिता पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार छात्र अपनी मां और छोटे भाई के साथ पिछले पांच साल से टॉक में किराए के मकान में रह रहा था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। गुरुवार सुबह काफी देर तक बेटा कमरे से बाहर नहीं आया तो मां उसे जगाने पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज लगाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। खिड़की से देखने पर छात्र पंखे से लटका मिला। आसपास के लोगों की मदद से उसे नीचे उतारकर सआदत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कोतवाल भंवर लाल वैष्णव ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग और मानसिक तनाव से जुड़ा सामने आया है। छात्र टोंक के एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था और पिछले करीब दो साल से साथ पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ उसके संबंध थे। दोनों के बीच अक्सर विवाद होने की बात भी सामने आई है।

रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

परिजनों ने कहा-दो-तीन माह से था परेशान

परिजनों के अनुसार पिछले दो-तीन महीनों से छात्र काफी परेशान रहने लगा था। उसने घरवालों से बातचीत कम कर दी थी और पढ़ाई में भी मन नहीं लग रहा था। मां का आरोप है कि प्रेमिका और उसके परिवार की ओर से धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा था, जिससे बेटा मानसिक रूप से टूट गया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery