Saturday, September, 05,2026

हवा से जमीन तक संचार की मारक क्षमता को सेना ने परखा

जैसलमेर: भारतीय सेना की युद्धक तैयारियों को मजबूत करने के लिए थार रैप्टर्स के अटैक हेलीकॉप्टर्स और ब्लैक मेस ब्रिगेड के टैंकों ने संयुक्त एकीकृत अभ्यास किया। कोणार्क कोर के तत्वावधान में हुए अभ्यास में हवाई और जमीनी युद्धक क्षमताओं के बीच तालमेल पर जोर दिया गया। इसका उद्देश्य चुनौतीपूर्ण युद्ध परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय और निर्णायक कार्रवाई की क्षमता बढ़ाना रहा। अभ्यास में अटैक हेलीकॉप्टरों और टैंकों ने साथ ऑपरेशनल गतिविधियों को अंजाम दिया। प्रशिक्षण के दौरान संचार व्यवस्था, सैन्य मूवमेंट, लक्ष्य पहचान और मारक क्षमता के बीच समन्वय परखा गया। सैनिकों ने तेजी से निर्णय लेने तथा युद्धक्षेत्र की स्थिति के अनुरूप कार्रवाई करने का अभ्यास किया। हवाई प्लेटफॉर्म और जमीनी बख्तरबंद संसाधनों के बीच सुचनाओं के आदान-प्रदान पर भी विशेष ध्यान दिया गया।

युद्धक तत्परता को मजबूती

अटैक हेलीकॉप्टर्स की हवाई मारक क्षमता और टैंकों की जमीनी शक्ति के संयोजन से बदलती युद्ध परिस्थितियों से निपटने का व्यावहारिक अनुभव मिला। प्रशिक्षण से पश्चिमी क्षेत्र में तैनात सैन्य टुकड़ियों की कॉम्बैट रेडीनेस, संचार, गतिशीलता और संयुक्त कार्रवाई को मजबूती मिली।

एक टीम, एक उद्देश्य

भारतीय सेना ने संयुक्त प्रशिक्षण को वन टीम, वन परपज, एब्सोल्यूट बैटलफील्ड डॉमिनेंस यानी एक टीम, एक उद्देश्य और युद्धक्षेत्र में पूर्ण वर्चस्व की भावना से जोड़ा। अभ्यास ने एकीकृत कार्रवाई की उपयोगिता प्रदर्शित की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery