Sunday, July, 26,2026

युवक की मौत पर गुस्साए लोग, संदिग्ध आरोपियों के घर में की तोड़फोड़

सिरोही: आबू रोड सदर थाना क्षेत्र के गिरवर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद शनिवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। युवक के परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए जमकर हंगामा किया तथा संदिग्ध आरोपियों के घर पर हमला कर तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार युवक का शव शुक्रवार रात खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला था। शव पर चोटों और खून के निशान पाए जाने के बाद परिजनों ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई। उनका आरोप है कि आपसी विवाद के चलते युवक की हत्या की गई है। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त था। शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन संदिग्ध आरोपियों के घर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने लाठी-डंडों और अन्य हथियारों के साथ घर में घुसकर तोड़फोड़ की। राहत की बात यह रही कि उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा स्थिति और गंभीर हो सकती थी। घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और कई थानों का जाप्ता मौके पर पहुंचा। आबू रोड सदर, आबू रोड शहर, रीको, स्वरूपगंज और रेवदर थाना पुलिस के जवानों को गांव में तैनात किया गया। माउंट आबू वृत्ताधिकारी गोमाराम, सदर थानाधिकारी प्रदीप डांगा, रीको थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह तथा शहर थानाधिकारी हरचंद देवासी सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति को नियंत्रित किया। माउंट आबू सीओ गोमाराम ने बताया कि युवक की मौत के मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून हाथ में नहीं लेने की अपील की है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery